बड़े लेवल पर जाएंगे साइरस, सभी कंपनियों को कहा ‘टाटा’

साइरस मिस्त्री ने टाटामुंबई| साइरस मिस्त्री और रतन टाटा की जंग में फिलहाल मिस्त्री हारते नजर आ रहे हैं| सोमवार को एक अहम घटनाक्रम में साइरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों से इस्तीफा दे दिया है|

साइरस मिस्त्री ने टाटा ग्रुप से दिया इस्तीफ़ा

इस्तीफा देने के बाद साइरस मिस्त्री ने टाटा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की धमकी भी दी है| उन्होंने कहा है कि मैं चुप नहीं रहूँगा बल्कि इस जंग को बड़े लेवल पर ले जाउंगा| पिछले आठ हफ्तों से साइरस मिस्त्री,  टाटा में अपना हक बनाए रखने की पुरजोर कोशिश कर रहे थे|

एक रिपोर्ट के मुताबिक टाटा कंपनी में मिस्त्री के 1,28,625 शेयर हैं। टाटा स्टील में टाटा संस की 29.75 पर्सेंट की हिस्सेदारी है| वहीं, सभी प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप्स की हिस्सेदारी 31.35 पर्सेंट हैं| नॉन प्रमोटर शेयरहोल्डर एलआईसी के पास कंपनी की 13.62 पर्सेंट की हिस्सेदारी है|

LIVE TV