सलमान की ‘ट्यूबलाइट’ जलाने आ रहा DON, ईद पर होगा धमाका

सलमान खान मुंबई सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। लेकिन ख़ास बात तो यह है कि सलमान खान की फिल्म में एक ऐसा शख्स है जो केमियो करने जा रहा है। खैर आपको बता दें कि ये जोड़ी नौ साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने आ रही है।

सलमान खान और शाहरुख की जोड़ी

चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर हम बात किसकी कर रहे हैं। यह कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान होंगे। इससे पहले खबरें थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा फिल्म में केमियो करते हुए नज़र आएंगे। लेकिन डायरेक्टर कबीर खान ने इस फिल्म के लिए बाद में शाहरुख खान से हामी भरवाई।

सलमान और शाहरुख की जोड़ी आखिर बार ‘ओम शांति ओम’ में देखी गई थी। हाल में ही शाहरुख बुडापेस्ट से ‘The ring’ की शूटिंग करके बांद्रा पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने एक इवेंट अटेंड किया जिसमें वह सलमान की तारीफ करते नहीं थके। हालांकि उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में भी चर्चा की।

इसी वजह से अंदाजा लगाया जा रहा है कि सलमान और शाहरुख की दोस्ती बहुत स्ट्रोंग हो गई है। लेकिन कबीर और सलमान के बीच ‘ट्यूबलाइट’ के सेट्स पर भी कई बार नोक जोख हुई है। लेकिन अब शाहरुख का फिल्म में दिखना, इस बात को दर्शाता है कि कबीर और सलमान में सब कुछ ठीक हो गया है।

सलमान और शाहरुख ने छह फिल्मों में एकसाथ काम किया है। इनमें से करण अर्जुन, हर दिल जो प्यार करेगा ऐसी फिल्में रहीं हैं जो आज भी लोगों की फेवरेट हैं।

LIVE TV