इस्लामाबाद में नवाज की सर्वदलीय मीटिंग ख़त्म, नवाज ने बताया ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का तोड़

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानइस्लामाबाद| भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान और भारत में जुबानी जंग जारी है| पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने सोमवार को सभी संसदीय नेताओं के साथ विशेष बैठक की है| बैठक के बाद नवाज ने कहा कि पूरा पाकिस्तान भारत के खिलाफ एकजुट है|

बैठक के बाद नवाज ने कहा कि ये मीटिंग सफल रही| भारत के खिलाफ पाकिस्तान पूरी मजबूती के साथ एकजुट खड़ा है| हम हर मुश्किल का सामना करने के लिए तैयार हैं| हम एकजुट हो कर भारत के मंसूबे नकाम करेंगे|

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की मीटिंग

बैठक के दौरान विदेश सचिव एजाज अहमद चौधरी ने सभी सदस्यों को कश्मीर और नियंत्रण रेखा की ताजा स्थिति के बारे में बताया| हालाँकि, तहरीक ए इन्साफ पार्टी के मुखिया इमरान खान इस बैठक में शामिल नहीं हुए|

इमरान की पार्टी नवाज शरीफ को हटाने की मांग कर रही है| पूर्व विदेश सचिव शाह महमूद कुरैशी ने बैठक में तहरीक ए इन्साफ पार्टी का प्रतिनिधित्व किया| बैठक में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी हिस्सा लिया और नवाज शरीफ का समर्थन किया|

बता दें कि, पाकिस्तान ने सर्जिकल स्ट्राइक के भारत के दावे को सीमा पार से की गई गोलीबारी कहकर खारिज किया था|

LIVE TV