सरकारी कीटनाशक ने छीना किसानों का निवाला  

सरकारी कीटनाशकऔरैया। पहले मौसम की मार और अब सरकारी कीटनाशक के चलते औरैया में किसानों की कई बीघा आलू और लहसुन की फसल बुरी तरह चौपट हो गयी है। आलू की फसल तैयार कर रहे किसानों को क्या मालूम था कि जिस सरकारी दवाई और कीटनाशन का छिड़काव ‌वो अपने खेतों में कर रहे ‌हैं, ‌वो फसल को बुरी तरह चौपट कर देगा।

सरकारी कीटनाशक से आलू की फसल बरबाद

दिबियापुर के सहार ब्लाक क्षेत्र में लहसुन और आलू की फसल किसानों ने कर्ज लेकर उगायी थी। लेकिन सरकारी गोदामों में नकली कीटनाशक के कारण वे बुरी तरह बर्बाद हो गये हैं। किसानों का कहना है कि कृषि अधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक नकली कीटनाशक की शिकायत की गयी लेकिन किसी अधिकारी ने कोई सुनवाई नही की।

अपनी बेटी की शादी के लिए फसल पर आस लगाये बैठे किसानो को सिर्फ मायूसी हाथ लगी, और वे अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को मजबूर है। कर्ज लेकर खेती कर रहे इन किसानों को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है।

सरकारी कीटनाशकपहले ही सूखे की मार से कराह रहे किसानो पर सरकारी केन्द्रों से आये कीटनाशन से फसल बर्बादी ने दोहरी मार कर दी । अपनी इज्जत कैसे बचे इसके लिए किसान अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं लेकिन इनका कोई पुरसाहाल लेने वाला नहीं है।

अभी तक किसी अधिकारी ने गांव में जाने की जहमत नहीं उठायी, सरकार द्वारा बीमार फसल के लिए एंबुलेंस पहुचाने का सपना देखते-देखते इन किसानों की आंखे पथरा गयी हैं और वो अपनी फूंटी किस्मत को कोस रहे है।

किसानो का आरोप है उन्हे सरकारी केन्द्र में नकली कीटनाशक दिया गया, जिससे फसल बर्बाद हुई है, वही इस पूरे मामले मे आलाधिकारी कुछ भी बोलने साफ साफ बच रहे है।

LIVE TV