आज तो आपकी परछाई भी आपका साथ छोड़ देगी!

सबसे बड़ा दिनलखनऊ।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्य नमस्कार करने वालों को सूर्योदय का इंतजार तो होगा ही उन्हें रात का भी थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि रविवार को सूर्यदेव देर तक अपनी चमक बिखेरेंगे। कारण, 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होगा और उत्तर भारत में गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी देर तक सूर्य का ताप सहना पड़ेगा। वहीं अगर आप कर्क रेखा पर (उज्जैन के आसपास) हैं तो आपकी परछाईं भी आपका साथ छोड़ देगी क्योंकि, सूर्य लंबवत होगा

साल में कुल 365 दिन होते है। हर दिन अपने आप में काफी खास होता है। लेकिन 21 जून एक ऐसा दिन है। जिसे आप कभी नहीं भूल सकते हैं। आप ने कभी सुना है कि क्या किसी की परछाई उसका पीछा छोड़ दे आपको जानकार हैरानी होगी कि आज के दिन आप लोगों की परछाई गायब हो जाएगी। इस तरह की घटना हर साल होती है।

सबसे बड़ा दिन, आज देर में आएगी शाम

परछाई गायब होने के पीछे कोई जादू नहीं बल्कि यह हर साल होता है यह धरती की यह सामान्य प्रक्रिया है। धरती सूर्य का चक्कर लगाने के साथ अपनी जगह पर भी घूमती है। वह अपने अक्ष में 23.5 डिग्री झुकी हुई है। जिस कारण सूर्य का प्रकाश धरती पर सदा एक समान नहीं पड़ता और दिन रात की अवधि में अंतर आता है।

21 जून के दिन दोपहर में सूर्य बहुत उंचाई पर होता है। जिस कारण हमारी छायाएं भी साल की सबसे छोटी होती हैं। इन दिनों का सूर्य का प्रकाश उत्तरी गोलार्ध में अधिक व दक्षिणी गोलार्ध में कम पड़ता है। जिस कारण गर्मी होती है, जबकि दक्षिणी गोलार्ध में सर्दी। इसी वजह से हमें लगता है कि परछाई गायब हो गई है।

इसके बाद 21 सितंबर के आसपास दिन व रात की अवधि बराबर हो जाती है। साथ ही दिन की अवधि रात के मुकाबले छोटी होने लगती है। यह प्रक्रिया 21 दिसंबर तक जारी रहती है। इस दिन रात वर्ष की सबसे लंबी होती है, जबकि दिन सबसे छोटा होता है।

 

LIVE TV