सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को जेल, आदित्य हत्याकांड में गवाह को धमकाने का मामला

रायबरेली से समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष आर पी यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर जिल भेज दिया गया है। उनकी गिरफ्तारी से समाजवादी पार्टी के कर्यकर्ता और नेता खासे आक्रोशित नज़र आ रहे हैं। उन पर आरोप है की उन्होंने आदित्य हत्याकांड में मृतक आदित्य की बुआ जो की मुख्या गवाह है उनको धमकी दी।

11 जनवरी की रात घर में घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया था। मामले में तीन नामजद व 8-10 अज्ञात के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई थी।इसी प्रकरण में आरपी यादव का भी नाम सामने आया, जिन्हें शुक्रवार की रात पुलिस ने इंदिरा नगर से उठा लिया था। शनिवार की सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। के आदेश पर सुबह 11 बजे उन्हें कारागार भेज दिया गया। आरपी यादव 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में सपा से सदर सीट पर चुनाव लड़े थे। वह समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया गवाह को धमकाने के केस में आरपी यादव को जेल भेजा गया है।

क्या है चर्चित रायबरेली हत्याकांड

महराजगंज के सिकंदरपुर निवासी डीफार्मा का छात्र आदित्य सिंह नौ अक्टूबर 2019 की रात सोमू ढाबा पर खाना खाने आया था। इस दौरान क‍िसी बात को लेकर होटल के वेटरों के साथ आद‍ित्‍य का झगड़ा हुआ था।
होटल के वेटरों ने आद‍ित्‍य को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। ज‍िसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बाद में महराजगंज रोड पर उसका पीछा किया गया। उसकी बुलेट के आगे सफारी लगा दी गई थी और पीछे से स्कार्पियो से टक्कर मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। दस अक्टूबर की सुबह उसका शव महराजगंज रोड पर गढी खास गांव के पास मिला था।

इस मामले में सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव समेत 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सभी 13 लोगों को जेल भेजा गया था। सोमू ढाबा मालिक सुरेश यादव अभी भी जेल की सलाखों के पीछे है।

LIVE TV