सुखी रहना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन भूल कर भी न करें ये कार्य

सनातन संस्‍कृतिभारतीय सनातन संस्‍कृति न सिर्फ इस दुनिया की सबसे पुरानी संस्‍कृति है, बल्कि यह पूर्णरूप से शुद्ध वैज्ञानिक भी है। हमारी संस्‍कृति में हर वस्‍तु और हर नियम वैज्ञानिक प्रमाण लिए हुए होता है। घर में खाने से लेकर सोने तक सभी का नियम भारतीय संस्‍कृति में दिया गया है। जिन घरों में ये नियम माने जाते हैं वह घर हमेशा सुख और समृद्धि को प्राप्‍त होते हैं तथा वहां के लोग स्‍वास्‍थ्‍य और निरोगी काया वाले होते हैं। ऐसी ही एक वस्‍तु है झाड़ू। इसका उल्‍लेख भी हमारी सनातन संस्‍कृति में मिलता है। आपको मालूम है कि इसके सही इस्तेमाल से घर के कई वास्तु दोष दूर होते हैं। यही नहीं इससे जुड़ी कुछ मान्यताएं हैं। धार्मिक मान्यताओं की मानें तो झाड़ू का अपमान करने से मां लक्ष्मी का अपमान होता है। आइए जानते हैं झाड़ू के बारे में कि हमारे धर्म में इसका क्‍या महत्‍व है और क्‍या हैं इससे सम्‍बंधित नियम।

हिन्‍दू धर्म में ऐसा माना जाता है कि जिस घर प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पूर्व झाड़ू-पोंछा यानी घर की साफ-सफाई होती है, उस घर में  मां लक्ष्‍मी का स्‍थायी निवास हो जाता है यानी उस घर में कभी धन की कमी नहीं होती है ।

झाडू को घर में खुला रखना अपशकुन माना जाता है। मुख्य द्वार से झाड़ू कभी दिखनी नहीं चाहिए। जब घर में झाड़ू का इस्तेमाल न हो तो उसे नजर के सामने न रखें। नॉर्थ दिशा की तरफ झाड़ू को छिपा कर रखें।

झाड़ू को कभी पूजा घर, भंडार ग्रह और बेडरुम में नहीं रखना चाहिए। बेडरुम में झाड़ू को रखने से वैवाहिक जीवन में अनबन शुरू हो जाती हैं।

झाड़ू को कभी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। बहुत समय से इस्तेमाल हो रही झाड़ू को घर में नहीं रखना चाहिए। इसके स्थान पर आपको नई झाड़ू लानी चाहिए।

अगर झाड़ू काफी पुरानी हो गई हो तो शनिवार को पुरानी झाड़ू बदलनी चाहिए। शनिवार को घर में साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए।

झाड़ू को पैर से लांघना नहीं चाहिए। झाड़ू को कभी जलाना नहीं चाहिए इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है।

भोजन कक्ष में झाड़ू न रखें, क्योंकि इससे घर का अनाज जल्दी खत्म हो सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
यदि अपने घर के बाहर हर रोज रात के समय दरवाजे के सामने झाड़ू रखते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं करती है। ये काम केवल रात के समय ही करना चाहिए।

यह उपाय भी करें

जब भी घर में पोंछा लगाते है, तब पानी में थोड़ा-सा नमक भी मिला लेना चाहिए। नमक मिले हुए पानी से पोंछा लगाने पर फर्श के सूक्ष्म कीटाणु नष्ट होंगे। साथ ही, घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाएगी।
झाड़ू से जुड़े शकुन-अपशकुन
अगर कोई बच्चा घर में अचानक झाड़ू लगा रहा है तो समझना चाहिए अनचाहे मेहमान घर में आने वाले हैं।
सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू पोंछा गलती से भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना अपशकुन माना जाता है।
झाड़ू पर गलती से भी पैर नहीं रखना चाहिए। ऐसा होने पर लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यह अपशकुन है।
घर में नियमित रूप से पोछा लगाने से आपके घर में लक्ष्मी का निवास होने लग जाता है।
पुरानी मान्यता है कि गुरुवार को घर में पोछा न लगाएं ऐसा करने से लक्ष्मी रूठ जाती है। शेष सभी दिनों में पोंछा लगाना चाहिए।
पोंछा लगाने वाले पानी में पांच चम्मच सादा समुद्री नमक मिलाने से सकारात्मक असर जल्दी होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा को कम किया जा सकता है।
कभी भी गाय या अन्य जानवर को झाड़ू से नहीं मारना चाहिए। यह अपशकुन माना गया है।
कोई भी सदस्य किसी खास कार्य के लिए घर से निकला हो तो उसके जाने के तुरंत बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर उस व्यक्ति को असफलता का सामना करना पड़ सकता है।
हम जब भी किसी नए घर में प्रवेश करें, उस समय नई झाड़ू लेकर ही घर के अंदर जाना चाहिए। यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे नए घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहेगी।
हमेशा ध्यान रखें कि ठीक सूर्यास्त के समय झाड़ू नहीं निकालना चाहिए। यह अपशकुन है।
महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए घर के आसपास किसी भी मंदिर में तीन झाड़ू रख आएं। यह पुराने समय से चली आ रही परंपरा है। पुराने समय में लोग अक्सर मंदिरों में झाड़ू दान किया करते थे।

LIVE TV