अफगान सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, आईएस कमांडर हुआ ढेर

संयुक्त सैन्य अभियानकाबुल| अफगानिस्तान में एक संयुक्त सैन्य अभियान के दौरान आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) का कमांडर मारा गया। यह जानकारी अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने दी है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंत्रालय के बयान के हवाले से कहा कि अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा और नाटो के नेतृत्व वाले सैनिकों के आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान कारी मोनेब नाम का आतंकी मारा गया।

संयुक्त सैन्य अभियान में मिली सफलता

हालांकि, बयान में अधिक खुलासा नहीं किया गया है। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की इजाजत के बाद 1 फरवरी को अभियान चलाया गया।

मनेब नांगरहार प्रांत के अचिन जिले में निवासियों के खिलाफ अत्याचारों के लिए जिम्मेदार था और वह देश में होने वाले कई बम धमाकों में शामिल था।

पाकिस्तानी सीमा के पास स्थित पहाड़ी प्रांत नांगरहार को आईएस का गढ़ माना जाता है।

LIVE TV