संकट की घड़ी में भारत के साथ खड़ा है कजाकिस्तान, मास्क और वेंटिलेटर भेज की मदद

देश लगातार कोरोना महामारी की मार झेल रहा है। कोरोना संक्रमण दिन पर दिन अपना विकराल रूप दिखाने पर तुला हुआ है। वायरस की दूसरी लहर भारत के लिए किसी काल से कम नहीं है। इससे अब तक लाखों की संख्या में लोग प्रभावित हो चुके हैं वहीं हजारों की संख्या में लोग अपनी जानें गवां चुके हैं। भारत की हालत कोरोना महामारी के कारण दिन पर दिन नाजुक होती जा रही है। इसी बीच भारत की सहायता करने के लिए कजाकिस्तान आगे आया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज यानी शनिवार को कजाकिस्तान से 7.5 लाख मास्क और 105 वेंटिलेटर भारत पहुंचे हैं। इसी के साथ कजाकिस्तान ने अन्य कई जरूरी मेडिकल उपकरण भी भारत भेजें हैं। इस बात की जानकारी खुद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा दी गई। मदद के साथ ही कजाकिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत के जल्द स्वास्थ हो जाने की उम्मीद जताई और कहा कि वह कोरोना महामारी से यह लड़ाई जरूर जीतेगा। गौरतलब है कि भारत को संकट में देखते हुए कई अन्य देशों ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया जिससे अब देश इस लड़ाई में अकेला बिल्कुल भी नहीं है।

LIVE TV