भारत को ‘हिन्दुस्तान’ बानाने के लिए मोदी ने उठाया बड़ा कदम, युगों तक याद करेगी दुनिया

शिवाजी महाराजमुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े और भव्य स्मारक की नींव रखी। इस स्मारक का निर्माण मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को यादगार बनाने के लिए किया जा रहा है। इसलिए इसे इन्हीं के नाम से संबोधित किया गया है। ख़ास बात यह है कि इस स्मारक को मुंबई अरब सागर के तट से डेढ़ किलोमीटर अंदर बनाया जा रहा है। साथ ही इसमें शिवाजी महाराज की जो विशाल प्रतिमा लगाई जा रही है वह स्टेचू ऑफ लिबर्टी से भी ज्यादा ऊंची है।

शिवाजी महाराज स्मारक  

स्मारक में घोड़े समेत शिवाजी की मूर्ति की ऊंचाई 192 मीटर यानी करीब 630 फीट होगी। ये स्मारक 32 एकड़ के चट्टान पर तैयार होगा। जहां 10 हजार लोग एक साथ स्मारक का दर्शन कर पाएंगे। शिवाजी की मूर्ति को डिजाइन करने की जिम्मेदारी मशहूर शिल्पकार और पद्भभूषण से सम्मानित कलाकार राम सुतार को सौंपी गयी है।

इससे पहले मोदी ने पड़ोस के रायगढ़ जिले में एमआईडीसी पटलगंगा में राष्ट्रीय सुरक्षा प्रबंधन संस्थान के नवनिर्मित परिसर का भी उद्घाटन किया। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी के साथ शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी मौजूद रहे। नितिन गडकरी और सुरेश प्रभु भी मंच पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री का एक दिन का ये महाराष्ट्र दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका का घमासान मुकाबला कुछ महीने बाद होने वाला है। शिवाजी स्मारक की मुख्य विशेषताओं में मराठा शासक की 192 मीटर लंबी प्रतिमा होगी। राजभवन किनारे से 1.5 किलोमीटर दूर यह चट्टानों पर बनाई जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल में कहा कि शिवा स्मारक देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे लंबा स्मारक होगा।

पीएम मोदी ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज साहस, बहादुरी और सुशासन के पथ प्रदर्शक हैं। शिव स्मारक उनकी महानता के प्रति एक उपयुक्त श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इसके लिए पर्यावरण मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, भारतीय नौसेना, भारतीय तट रक्षक सहित केंद्र से 12 प्रमुख अनुमतियां ली हैं।

इसके अलावा मोदी दो मेट्रो गलियारों, मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक, शहरी परिवहन परियोजना के तीसरे चरण और सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास के अतिरिक्त नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स के नए परिसर का उद्घाटन भी करेंगे।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह पुणे मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि ‘इससे पुणे के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।’

LIVE TV