शिवराज के घर का पता बदला, लोगों से कही ये बड़ी बात

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का पता बदल गया है। चौहान ने इस बीच प्रदेश के सभी लोगों के लिए अपने दरवाजे खुले होने का वादा किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने शुकव्रार को ट्वीट किया, “आज से मैं अपने नए आवास बी-आठ 74 बंगले पर आप सभी से मिलूंगा। घर पहले से छोटा है, पर दिल हमेशा की तरह बड़ा है। बेझिझक आते रहें और मिलते रहें, मेरे घर के दरवाजे आप के लिए हमेशा खुले हैं। ये जीवन आप लोगों के लिए ही समर्पित है।”

अगर घर में लैपटॉप या कंप्यूटर को कभी न करना ये काम, गृह मंत्रालय ने दी चैतावनी

चौहान 13 साल तक श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहे, अब 74 बंगला क्षेत्र में आ गए हैं। यह आवास शहर की मुख्य लिंक सड़क पर स्थित है। चौहान के इस नए आशियाने तक आम जन का पहुंचना पहले से आसान हो जाएगा।

LIVE TV