शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी आज अपनाएंगे हिंदू धर्म

यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी आज(6 दिसंबर को) बाबरी विध्वंस की बरसी पर हिंदू धर्म में शामिल होंगे। रिजवी ने पिछले दिनों ही इसका ऐलान कर दिया था। वसीम रिजवी गाजियाबाद के डासना मंदिर में हिंदू धर्म की दीक्षा लेंगे। वहीं वसीम रिजवी के हिंदू बनने के ऐलान के साथ ही गाजियाबाद के डासना मंदिर की सुरक्षा को चाक चौबंद कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वसीम रिजवी को डासना मंदिर के पुजारी यति नरसिंम्हानंद गिरी महाराज हिंदू धर्म ग्रहण करवाएंगे। गौरतलब है कि शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चाओं में रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने अपनी वसीहत भी जारी किया था। उन्होंने बताया था कि वह 6 दिसंबर को 10 बजे हिंदू धर्म में शामिल हो जाएंगे।

ज्ञात हो कि आज बाबरी विध्वंस की बरसी को लेकर वैसे भी पुलिस-प्रशासन एलर्ट पर है। वहीं वसीम रिजवी के इस ऐलान के बाद से ही गाजियाबाद पुलिस और भी चाक-चौबंद है।

LIVE TV