शिमला की वादियों में कैप्टन कूल, जमकर की मस्ती, सामने आई Photo

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोना 6 दिन शिमला की वादियों में रहने के बाद घर वापस आ गए है। वह बुधवार को यहां से घर के लिए रवाना हुए हैं। धोनी ने शिमला में अपनी दूसरी विजिट के दौरान तीन बार होटल बदले और अंत में वह शिमला के कोटखाई में मीनाबाग होम स्टे में पहुंचे। यहां उन्होंने सेब के खुबसूरत बागीचों और मौसम का आनंद लिया।

New Pictures Of MS Dhoni Go Viral; Seen Wearing Shimla's Traditional Cap -  Cricfit

बेटी जीवा के साथ खूब मस्ती की। इसी के साथ ही शिमला से लौटने पहले धोनी ने हिमाचली व्यंजनों का भी लुत्फ लिया और सिड्डू और साग खाया।

MS Dhoni pictured enjoying holiday with daughter Ziva in Shimla

बता दें कि धोनी हिमाचल प्रदेश से लौटते समय सोलन के शमलेच में रुके। इस दौरान उन्होंने कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर बनी टनल पर फोटो खिंचवाई। उन्होंने सोलन की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के इतिहास के बारे में जाना।

MS Dhoni Shimla pics : MS Dhoni visits Shimla for a family vacation; pics  go viral as former India captain sports new look | Cricket News

सोलन के रहने वाले युवा ने पूर्व कप्तान धोनी को मां शूलिनी की फोटो भेंट की। धोनी सनवारा स्थित टोल प्लाजा पर रुके और टोल प्लाजा के फोटो भी कैमरे में कैद किए।

इससे पहले मंडी के सरकाघाट के शेफ देशराज शर्मा ने धोनी के लिए खाना परोसा। सरकाघाट के रिस्सा के शेफ देशराज शर्मा ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपने हाथों से बनाए हिमाचली व्यंजन परोसे और वाहवाही लूटी।

Former India Skipper MS Dhoni Chilling in Shimla, Sports A New Look | In  Pics - Cricket Country

बता दें कि इससे पहले वह अगस्त 2018 में भी शिमला आए थे। यहां उन्होंने एक ऐड फिल्म के लिए मॉल रोड पर शूटिंग की थी।

LIVE TV