शादी के 5 दिन पहले दहेज़ न मिलने से तोड़ी शादी, गाड़ी और 10 लाख रूपये की मांग

REPORT:-Ritik Dwivedi/Pilibhit

यूपी के पीलीभीत में शादी के घर में खुशियां उस वक्त बिखर गई जब दहेज लोभियों ने शादी से 5 दिन पहले दहेज में बोलेरो गाड़ी और दस लाख रुपए की मांग कर दी। जबकि लड़की पक्ष ने शादी हॉल व सभी कुछ इंतजाम कर लिया इसके बाबजूद दहेज लोभी शादी करने को तैयार नहीं है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर रही है.

दहेज़ मामला

थाना बिलसंडा क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गांव के रहने वाले रिटायर्ड लेखपाल मिश्रीलाल ने अपनी बेटी की शादी का रिश्ता थाना क्षेत्र के घुंघौरा गांव के रहने वाले दामोदर के बेटे जितेंद्र कुमार के साथ तय किया था। लड़की पक्ष ने 2 लाख रुपए और गले की चैन अंगूठी लड़के को देकर रोक की थी।

सर्राफा व्यापारी को बदमाशों ने लूट इरादे से किया जानलेवा हमला, घटना CCTV में हुआ कैद

आरोप है की शादी 25 फरबरी को होनी थी शादी के 5 दिन पहले एन टाइम पर दहेज लोभियों ने शादी में बोलेरो गाड़ी और 10 लाख रुपए की मांग कर दी। जब लड़की के पिता ने दहेज में रूपए और गाड़ी देने की असमर्थता जताई तभी लड़का पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया।

जबकि लड़की पक्ष ने शादी हॉल,फर्नीचर,सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। पीड़ित का आरोप है की पुलिस उसे न्याय नहीं दे पा रही रही। वहीं पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्यवाही करने की बात कह रही है.

LIVE TV