शादी के बाद भी गैर-मर्दों के साथ सोती थी वो, पता चला तो बह गया खून

शादी के बाद अवैध संबंध
Demo pic

देहरादून: शादी के बाद अवैध संबंध के चलते रायपुर के तपोवन इलाके में एक महिला ने प्रेमी के जरिये सुपारी देकर पति और ससुर की घर पर ही नृशंस तरीके से हत्या करा दी। दोनों शव प्रेमी और उसके साथियों की मदद से डोईवाला के नजदीक हाईवे पर कार में रखवा दिए। चंद घंटे के अंतराल में पुलिस ने खुलासा कर विवाहिता और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य फरार हैं।

शादी के बाद अवैध संबंध बनाना पडा भारी

शनिवार रात दो बजे डोईवाला पुलिस को हरिद्वार हाइवे पर कुआंवाला के पास एक लावारिस खड़ी सेंट्रो कार में चादर और कंबल में लिपटे दो शव बरामद हुए। एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि कार में मिले कागजात से पता चला कि गाड़ी रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन की दीपिका पत्नी राजेश राणा के नाम पंजीकृत है। डोईवाला पुलिस ने रायपुर थाने से संपर्क साधा तो पता चला शनिवार रात नौ बजे दीपिका थाने आई थी। उसने बताया था कि शनिवार सुबह घर से बुलंदशहर के लिए निकले उसके पति राजेश राणा व ससुर प्रेम सिंह राणा अब तक वापस नहीं लौटे हैं और उनके मोबाइल पर घंटी जा रही है, लेकिन फोन उठ नहीं रहा है।

राजेश और आर्डनेंस फैक्ट्री से रिटायर्ड प्रेम सिंह के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया तो दोनों की आखिरी लोकेशन मियांवाला में मिली। सवालों के आगे उसका झूठ ज्यादा देर नहीं टिक पाया।

शादी के बाद अवैध संबंध के चलते बहा खून

विवाहिता ने बताया कि योगेश अरोड़ा निवासी तपोवन के साथ उसके संबंधों की जानकारी पति को हो गई थी। उसने पति व ससुर को रास्ते से हटाने का फैसला किया। गांधी रोड पर रेस्टोरेंट चलाने वाले योगेश के जरिये उसने दो लोगों को ढाई लाख रुपये की सुपारी दी। तय योजना के तहत शुक्रवार रात 12 बजे योगेश उसके घर पीछे के दरवाजे अंदर दालिख हुआ। इसके बाद उन्होंने राजेश और प्रेम सिंह का उन्हीं के बेडरूम में पहले गला घोंटकर और फिर चाकू से गोदकर नृशंस तरीके से कत्ल कर दिया। रात में ही दोनों के शव चादर और कंबल में लपेटकर कुआंवाला के पास कार में छोड़ दिया।

एसएसपी ने बताया कि कार में पेट्रोल डाल आग लगाने की भी कोशिश की थी, लेकिन शीशा बंद होने कारण आग बुझ गई। गिरफ्तार दीपिका और प्रेमी की निशानदेही पर चाकू और खून से सने सोफे के कवर बरामद कर लिए हैं।

LIVE TV