शनिवार से बुधवार के बीच मंगल की सतह पर उतर सकता है ‘जुरोंग रोवर’, लाल ग्रह पर चीन की खोज जारी

एक ओर जहां दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से जूझ रही है वहीं दूसरी ओर चीन अपने शोध कार्यों पर काम करने में लगा हुआ है। जहां दुनिया के कई देश कोरोना महामारी से निपटने में लगे हुए हैं वहीं चीन विश्व गुरु बनने का सपना देख रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसी बीच चीन ने मंगल ग्रह पर अपना जुरोंग रोवर भेजा है। जिसको लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि वह शनिवार यानी आज से लेकर बुधवार तक किसी भी समय लाल ग्रह की सतह पर उतर सकता है।

यदि बात करें चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन की तो उसने अपने इस खास मिशन को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि तियानवेन-1 करीब 10 फरवरी को मंगल की कक्षा में प्रवेश करने के बाद से काफी महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र की हैं। इसके जरिए ही ग्रह पर बर्फीले यूटोपिया का पता लगाया जा सकेगा। जुरोंग नाम चीन के अग्नि देवता के नाम पर रखा गया है। ये रोवर चीन के अंतरिक्ष यान ‘तियानवेन-1’ की बेली में लगा हुआ है। वह रोवर और लैंडर के लिए लगातार सतह की मैंपिंग कर रहा था।

LIVE TV