शत्रुघ्न सिन्हा अभी कांग्रेस में नही हुए शामिल , पार्टी ने किया खुलासा

नई दिल्ली :  बीजेपी से टिकट नहीं मिलने के बाद कांग्रेस के दरवाजे पर दस्तक दे रहे अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी में शामिल हुए बिना ही स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। वहीं कांग्रेस ने बिहार में चुनाव प्रचार के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उन्हें जगह दी है।

शत्रुघ्न

बता दें की कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोतीलाल वोरा द्वारा निर्वाचन आयोग को बिहार के लिए सौंपी गई स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल गांधी, सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी वाड्रा, शक्ति सिंह गोहिल, डॉ. मदन मोहन झा, सदानंद सिंह, डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ 17वें नंबर पर शत्रुघ्न सिन्हा का नाम है। लेकिन देखा जाये तो गत 25 मार्च को ही वोरा ने यह सूची को चुनाव आयोग के सचिव को सौंपी थी। इसकी एक प्रति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार को भी भेजी गई है।

Result 2019: इस बार बिहार के टॉपर रहें 90% के पार, यहां देखें पूरी लिस्ट

बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जहां इस मुलकात के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से कहा था कि वह जल्द की कांग्रेस में शामिल होंगे और नवरात्रों में अच्छी खबर मिलेगी।

जहां कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर बताया है कि सांसद, नेता/अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा जी आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मिले।वह सच बोलते रहे हैं, खामोश नहीं रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रहित में लिये कांग्रेस पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का निश्चय किया है। 6 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल होंगे।

दरअसल दिल्ली कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने शक्ति ऐप पर सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिये रेफरल प्रणाली शुरू की है, जिसमें सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले नेताओं या कार्यकर्ताओं को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सम्मानित करेंगे। फिलहाल दिल्ली कांग्रेस के 52 हजार नेता और कार्यकर्ता ऐप के सदस्य हैं, जिसके जरिये वह पार्टी आलाकमान से जुड़े हुए हैं।

खबरों के मुताबिक दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ऐप के समन्वयक नरेन्द्र नाथ ने कहा हैं की इस महीने की शुरुआत में शुरू की गई रेफरल प्रणाली का मकसद दिल्ली कांग्रेस के ज्यादा से ज्यादा नेताओं और कार्यकर्ताओं को शक्ति ऐप पर लाना है।

जहां रेफरल पर 10 अंक मिलेंगे और सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले पार्टी के तीन नेताओं या कार्यकर्ताओं को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सम्मानित करेंगे।

LIVE TV