वी मुरलीधरन पर हुए हमले ने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया- प्रकाश जावड़ेकर

पश्चिम बंगाल का सियासी दंगल अभी खत्म नहीं हुआ है। चुनाव के बाद भी यहां हमले की खबर सामने आ रही है। यहां अब केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन पर मेदिनीपुर में हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि उन पर केजीटी ग्रामीण विधानसभा के पंचखुड़ी में हमला किया गया है। जिससे उनकी कार के शीशे टूट गए। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

वहीं इस हमले पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि है कि पश्चिम बंगाल में आज जिस तरह केंद्रीय मंत्री पर हमला हुआ है, वहां की सरकार ने लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। ये सरकार प्रायोजित हिंसा है। हम इसकी निंदा करते हैं। मंत्री सुरक्षित नहीं है तो फिर सामान्य जनता का क्या होगा।

इसी बीच बंगाल में नतीजों के बाद हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्रालय एक्शन में आ गया है। गृह मंत्रालय ने एक चार मेंबर्स की टीम को बंगाल भेजा है, जो हिंसा की जांच करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इससे पहले राज्य से रिपोर्ट भी तलब की थी और हिंसा को लेकर जानकारी मांगी थी।

LIVE TV