विन डीजल का 10 वर्षीय बेटा करने जा रहा है डेब्यू, ‘F9’में पिता-बेटे की जोड़ी मचाएगी धूम

‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फ़ेम हॉलीवूड के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विन डीजल फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। उन्होनें अपनी फिल्मी करियर में कई हिट फिलमें दी है। भारत में भी विन डीजल के पास अच्छी-खासी फालोइंग है। उनकी फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की सभी सिरीजों ने भारत में अच्छा बिसनेस किया है।

खबर ये है कि वे एक खास व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उनकी एंट्री आगमी फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की अगली सीरीज से होगी। इसके लिए विदेशी मीडिया में खबरें चल रही हैं। उनके फैंस इसकी इंतजार कर रहे हैं। और इस जोड़ी को पर्दे में देखने के लिए उत्साहित हैं। यह खास एंट्री किसी और की नहीं उनके खुद के बेटे की होगी। विन डीजल का 10 साल का बेटा विन्सेंट सिंक्लेयर ‘F9’ से अपना फिल्म डेब्यू केरगा। और उसने 2019 में ही अपने सीन शूट कर लिए हैं।

विन डीजल को अपने बेटे से काफी प्यार है। वे कई बार उसके साथ मीडिया के सामने भी नजर आये हैं। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’ की शुरुआत जून, 2019 में इंग्लैंड के लीव्सडन स्टूडियो में हुई थी। और नवंबर, 2019 में रैपअप कर ली गई। विश्व में कोविड-19 के फैलने के कारण से फिल्म निर्माताओं को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी। एक्शन से भरपूर फ़्रेंचाइजी की तीसरी, चौथी, पाँचवीं, छठी और नौवीं फिल्मों का निर्देशन करने वाले जस्टिन लिन इस लोकप्रिय फिल्म सीरीज की अंतिम दो किस्तों में भी वापसी करेंगे।

LIVE TV