विनोद खन्ना की राजनीतिक विरासत संभालेंगे यह बॉलीवुड स्टार!

विनोद खन्नामुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना के निधन के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ऊपर एक बड़ा संकट उठ खड़ा हुआ है। संकट भी ऐसा की अब गुरदासपुर में उनकी सीट से कौन चुनाव लड़ेगा। क्योंकि विनोद खन्ना इस सीट से चार बार सांसद चुने गए।

बता दें बीजेपी के लिए गुरदासपुर की सीट से लड़ने वालों में अक्षय कुमार और ऋषि कपूर का नाम सबसे ऊपर आ रहा है।

लेकिन अक्षय कुमार पहले ही कई बार अपने इंटरव्यू में बता चुके है कि वह पॉलिटिक्स के लिए नहीं बने हैं।

क्योंकि कई अभिनेता जैसे गोविंदा, बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और बॉलीवुड हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र पॉलिटिक्स में कुछ खास नहीं कर पाए। जिसके वजह से अक्षय ने पहले ही पॉलिटिक्स को नो एंट्री का बोर्ड दिखा रखा है।

वही दूसरी तरफ ऋषि कपूर ने भी पॉलिटिक्स में कदम रखने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा जितने भी कलाकार पॉलिटिक्स में आए हैं हेमा मालिनी, टीवी एक्ट्रेस स्मृति ईरानी, भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी के अलावा ज्यादातर का हाल बेहाल ही रहा है।

जिसके बाद अब यह देखना अहम होगा कि बीजेपी आखिर किसको गुरदासपुर से टिकट देती है। साथ ही यह भी अनुमान लगाया जा रहा की बीजेपी विनोद खन्ना के किसी करीबी को ही टिकट देगी।

LIVE TV