विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी बीजेपी की सरकार, तीन राज्यों के नेताओं के साथ करेंगे बैठक

लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के बाद गृहमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह तीन राज्यों के नेताओं के साथ भाजपा मुख्यालय बैठक के लिए पहुंचे हैं।

 

बीजेपी सरकार

 

वहीं हरियाणा, महराष्ट्र और झारखंड में साल भर के अंदर विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बैठक में पार्टी की आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।

 

अचानक सिलचर-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल गाड़ियां मौजूद…

बता दें की नई सरकार में गृहमंत्री के रूप में शपथग्रहण करने के बाद से ही अमित शाह लगातार बैठक कर रहे हैं। ईद के दिन भी उन्होंने हाईलेवल मीटिंग बुलाई थी। जहां इसके अलावा उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा की जानकारी भी ली थी। जिसमें नक्सलवाद और आतंकवाद पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
देखा जाये तो भाजपा में संगठन के चुनावों से पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने 13 और 14 जून को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के संगठन से जुड़े प्रमुख नेताओं की बैठक बुलाई है।
पार्टी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बैठक में सांगठनिक मामलों के प्रभारी नेता शामिल होंगे।वहीं सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पार्टी की इकाइयों में संगठन के चुनाव हरियाणा और महाराष्ट्र राज्यों में विधानसभा चुनावों के साथ हो सकते हैं। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।
खबरों के मुताबिक शाह का तीन साल का कार्यकाल इस साल की शुरूआत में खत्म हो चुका है लेकिन पार्टी ने उनसे संगठन के चुनाव होने तक कामकाज संभालने को कहा। लोकसभा चुनावों पर ध्यान देने की वजह से संगठन के चुनाव टाल दिये गये थे।दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में शाह के शामिल होने के बाद अटकलें हैं कि वह पार्टी अध्यक्ष पद छोड़ देंगे। जहां भाजपा ने अभी तक इस विषय पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है।  सूत्रों का कहना हैं की पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाएगी जिसके बाद राज्यों में उसके अध्यक्षों का चुनाव होगा। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

 

LIVE TV