विकास दुबे के FB अकाउंट से IG मोहित अग्रवाल को मिली जान से मारने की धमकी

उत्तर प्रदेश के कानपुर का बिकरू कांड एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, आईजी मोहित अग्रवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी उन्हें बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के नाम से बने सोशल मीडिया अकाउंट से दी गई है। इस मामले में औरैया पुलिस एक्टिव हो गई है। जानकारी के मुताबिक, बिकरू कांड के मास्टरमाइंड विकास दुबे के नाम पर एक फेसबुई आईडी चल रही है। इस फेसबुक आईडी के एक पोस्ट ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया।

IG Mohit Agarwal

इस पोस्ट में आईजी मोहित अग्रवाल को गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आईटी के साथ ही सर्विलांस टीम के जरिए मामले की तहकीकात शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने औरैया जिले के अछल्दा से एक युवक राहुल सोनी से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि इसकी मेल आईडी से ही विकास दुबे के नाम से फेसबुक आईडी बनाई गई है। इस आईडी पर हथियारों की काफी तस्वीरें भी पोस्ट की गई हैं। पुलिस राहुल सोनी से पूछताछ करके मामले के तह में जाने की कोशिश कर रही हैं।

बता दें कि पिछले साल 2-3 जुलाई की रात को बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों को पकड़ने गए डीएसपी देवेंद्र मिश्रा समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। एक-एक पुलिसकर्मी को दर्जनों गोलियां मारी थीं। पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर आठ दिन के भीतर विकास दुबे समेत छह बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। 45 आरोपी जेल में बंद हैं।

LIVE TV