लिंगायत धर्मगुरु और सिद्धगंगा मठ के 111 साल के महंत शिवकुमार स्वामी का निधन

धर्मगुरु और सिद्धगंगा मठ के महंत शिवकुमार स्वामी का 111 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीमारी के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि स्वामी जी का 11.44 मिनट पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे के बाद किया जाएगा।

 


कुमारस्वामी ने कहा कि महंत शिवकुमार जीवित भगवान थे। उन्होंने देश के लिए जो किया उन्हें शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। उनके जाने से देश को भारी छति है। उनके निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। बता दें कि महंत शिवकुमार का कर्नाटक की राजनीति में काफी प्रभाव रहता था।

ऐसी अनोखी झील जहाँ चाँद और सूरज का दीदार होता है एक साथ, जानें क्यों होता है ऐसा…

LIVE TV