लखनऊ : दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ‘दादा ठाकुर’ नहीं रहे
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व दर्जा प्राप्त मंत्री राज किशोर मिश्रा का आज लखनऊ में निधन हो गया। लम्बे समय से वह लिवर की समस्या से पीडि़त थे। लखनऊ स्थित पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था।
रविवार को उन्होंने पीजीआई में अंतिम सांस ली। राज किशोर मिश्रा समाजवादी पार्टी की ओर से विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं। वह पार्टी के कोषाध्यक्ष भी थे।
राज किशोर मिश्रा लखनऊ में ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री की नामी कंपनी ठाकुर ट्रांसपोर्ट के मालिक भी थे।