लंबी दौड़ के बाद दिल्ली पुलिस के हाथ लगा पहलवान सुशील कुमार, आगे की कार्रवाई जारी

दिल्ली पुलिस को लंबी दौड़ कराने वाले पहलवान सुशील कुमार को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के बाद वह फरार चल रहे थे। जिसके बाद आज ओलंपियन पहलवान को दिल्ली पुलिस के द्वारा धर दबोच लिया गया। उनकी गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए स्पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर ने कहा कि पहलवान सुशील कुमार को स्पेशल सेल की एक टीम ने गिरफ्तार किया है।

ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार के फरार होने के बाद उनके कई जगहों पर होने के दावे किए गए। कई जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज में भी वह नजर आए। टोल नाके पर भी उनकी कार पास होती दिखाई दी। लेकिन बावजूद इसके उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। उनकी गिरफ्तारी को लेकर इससे पहले शनिवार को सूचना आ रही थी कि दिल्ली पुलिस के द्वारा उन्हें पंजाब से गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन दिल्ली पुलिस के अधइकारियों ने इस दावे को खारिज कर दिया। फिलहाल आज उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। आगे की कार्रवाई दिल्ली पुलिस कर रही है।

LIVE TV