रोमांटिक मूड में दिखे निक-प्रियंका, इंटरनेट पर वायरल फोटो

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने शानदार लुक के लिए काफी फेमस हैं। वहीं उनके पति निक जोनस के साथ उनकी जोड़ी भी काफी फेमस है। हालही में दोनों की एक रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। ये फोटो उनके पति निक जोनस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का रोमांटिक अंदाज खूब पसंद किया जा रहा है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये रोमांटिक फोटो निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। फोटो में देखा जा सकता है कि, प्रियंका और निक दोनों काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं। इस फोटो में निक जोनस ने प्रियंका को बड़े प्यार से पकड़ा हुआ है। इस फोटो में निक ने ब्राउन कलर का सूट पहना हुआ है और प्रियंका ने रेड कलर की खूबसूरत सी ड्रेस पहनी हुई है। दोनों की ये फोटो 2019 के कान्स फिल्म फेस्टिवल के समय की है। जिसे निक ने अभी शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी।

LIVE TV