रेप के आरोप में शादी के अगले ही दिन गिरफ्तार हुआ PCS अधिकारी

राजधानी लखनऊ की आशियाना पुलिस ने झांसा देकर रेप के आरोप में एक पीसीएस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अनुराग रंजन का चयन 2018 में हुआ था लेकिन उसे अभी तक तैनाती नहीं मिली थी। युवती ने अनुराग रंजन पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 12 दिसंबर को दूसरी शादी तय कर ली।

आशियाना इंस्पेक्टर की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन ने 12 दिसंबर को शादी की। शादी के बाद जब वह दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे तो उनकी प्रेमिका ने वहां पहुंच जमकर हंगामा काटा। युवती ने आरोप लगाया कि अनुराग ने शादी का झांसा देकर 3 सालों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

निजी अस्पताल में नर्स के तौर पर काम करने वाली पीड़िता का आरोप है कि वह 2017 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के दौरान अनुराग रंजन से मिली थी। पीड़िता के अनुसार 2017 से ही अनुराग उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आया है। अभी चंद माह पहले ही जब 2018 पीसीएस का परिणाम आया तो अनुराग का चयन उसमें हो गया।

LIVE TV