जीत के बाद सीएम पद के लिए कांग्रेस में गुटबाजी, राहुल ने मांगी ‘चाणक्य’ से सलाह

भोपाल| मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली सफलता के बाद कांग्रेस के नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंच गया है। इस दल में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा अन्य कई नेता भी हैं।

कांग्रेस ने मंगलवार की रात को ही राजभवन को बहुमत का दावा पेश करने के लिए पत्र भेज दिया था। बुधवार की सुबह नतीजों पर छाया धुंधलका साफ होने पर राजभवन से कांग्रेस को आमंत्रित किया गया। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में कमलनाथ, सिंधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव सहित अन्य कई नेता राजभवन पहुंचे हैं।

ज्ञात हो कि, राज्य में 230 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 116 विधायकों की जरूरत है। कांग्रेस के खाते में 114 सीटें आई हैं। चार निर्दलीय, बसपा के दो और सपा के एक विधायक के समर्थन का कांग्रेस दावा कर रही है। इस तरह कांग्रेस 121 विधायक उनके पास होने का दावा कर रही है।

जानें पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, किसके सर पर सजेगा सत्ता का ताज, सिर्फ एक क्लिक पर

कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस बहुमत के साथ सरकार बना रही है। निर्दलीय, बसपा और सपा का साथ कांग्रेस को है, इसलिए पार्टी बहुमत वाली सरकार बनाने वाली है।

LIVE TV