राहुल गांधी का आज से असम दौरा शरु, करेंगे रैलियों को संबोधित
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से पार्टी के चुनाव प्रचार के लिए असम में दो दिन का दौरा करेंगे। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार राहुल गांधी 19 और 20 मार्च को दो दिन असम के दौरा करेंगे। राहुल 19 मार्च की सुबह लाहौल डिब्रूगढ़ कॉलेज छात्रों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह पणितोला ब्लॉक के दिनाजॉय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी तिनसुकिया के डूम डूम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राहुल 20 मार्च को पूर्वी असम में एक रैली को संबोधित करेंगे। एएनआइ के अनुसार पता चला कि प्रियंका गांधी 21 और 22 मार्च को असम का दौरा करेंगी। जहां वो छह रैलियां कर सकती है। प्रियंका असम के जोरहाट, गोलाघाट, नागांव जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी।
असम में राहुल और प्रियंका गांधी का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पहले राहुल ने असम के शिवसागर में एक जनसभा को संबोधित किया है। वहीं प्रियंका गांधी ने गुवाहाटी में कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करी है। दो दिन के दौरे पर आई प्रियंका ने लखीमपुर में चाय जनजाति के कलाकारों के साथ ‘झुमूर’ नृत्य कर खुब मजे किये। वह नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ का भी भ्रमण किया था।
प्रियंका गांधी ने कामाख्या देवी मंदिर में पूजा करने के बाद कहा था कि मैं काफी समय से कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करना चाहती थी। मैंने अपने, अपने परिवार और सबसे अधिक असम के लोगों लिए दुआएं मांगी हैं।