राशिफल 8 अक्टूबर 2020 : कैसा रहेगा आपका दिन जानने के लिए पढ़ें अपना राशिफल

कैसा रहेगा आपका आज दिन, क्या कहते हैं आपके तारें , क्या करना होगा उचित, किन चीज़ों में बरतनी होगी सावधानी और सफलता पाने के लिए क्या करने होंगे उपाय। इन सभी सवालों का जवाब पाने के लिए पढ़ें आज(08 अक्टूबर 2020) का राशिफल।

मेष रशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। इस राशि के जातकों की व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लक्ष्मी जी की आराधना करें।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। इस राशि के जातकों को लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। हनुमान जी की आराधना करें।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों का पूजा-पाठ में मन लगेगा। धार्मिक आयोजन में भाग लेंगे। शनि स्त्रोत का पाठ करें।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। इस राशि के जातकों की कानूनी अड़चने दूर होंगी। आय में वृद्धि होगी। विष्णु जी की आराधना करें।

यह भी पढ़ें : करेले में है प्राकृतिक सौंदर्य का राज़, जानें इसका सेवन करने के फायदे

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातकों की कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। इस राशि के जातकों को मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी अनुबंध होंगे। सूर्य देव को नमस्कार करें।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातकों को नौकरी में चैन रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के जातकों की सुख-शांति बनी रहेगी। थकान और कमजोरी रहेगी। तुलसी जी की पूजा करें।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातक वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से क्लेश हो सकता है। केले का पौधा लगाएं।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के जातकों को अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। गणपति स्त्रोत का पाठ करें।

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। इस राशि के जातक प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। पुराना रोग उभर सकता है। शनि देव का सरसों के तेल से अभिषेक करें।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। इस राशि के जातक कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी की अपेक्षाएं बढ़ेगी। बुजुर्गो का सम्मान करें।

LIVE TV