राशिफल 3 नवंबर 2020: मगंलवार किसके लिए रहेगा खास,जानें किन मामलों में आज आपको मिल सकती है सफलता

जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या करना होगा उचित, किस चीज़ से करें बचाव। साथ ही जानें सफलता पाने के क्या हैं उपाय। पढ़ें अपना आज का राशिफल।

मेष राशि
आपकी राशि का स्वामी है मंगल। आज इस राशि के जातक का मन अशान्त रहेगा। नौकरी में कार्यस्थल पर काम बिगड़ सकता है। सब आपके विरोध में होंगे।  परिवार के साथ खुशियां बाटेंगे। भाई को सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है। मां के स्वास्थ का ख्याल रखें। लेकिन धैर्य रखें, क्रोध में आपा ना खोएं।

वृषभ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शुक्र। आपके लिए आज का दिन बाद बढ़िया रहने वाला है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ पूरे दिन तालमेल बिठाएंगे। गाड़ी खरीदने का मन बना रहे तो समय अनुकूल है।  बिजनेस व नौकरी मे सही समय है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेगे। किसी  यात्रा पर जा सकते है।

मिथुन राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। आप आज का दिन अपने परिवार वालों के साथ बिताएंगे। परिवार में सुख शांति रहेगी। बिजनेस में लाभ नौकरी में उन्नति के योग है। नौकरीपेशा के लिए समय अनुकूल है। आमदनी बढेगी। या नौकरी बदल सकते है। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहे। पढाई में  सफलता के योग है। लेकिन बिना परिश्रम के परिणाम नहीं मिलेगा।

कर्क राशि
आपकी राशि का स्वामी है चंद्रमा। आप आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। यात्रा पर दाने के लिए भी दिन शुभ रहेगा।खर्च बढ़ेगा। से बिजनेस , निवेश व नौकरी के लिए समय बहुत अच्छा है। बच्चों की बेहतरी लिए प्रयासरत रहेंगे। लेकिन उनके सेहत को लेकर सचेत रहे।  किसी से बहसबाजी मे ना फंसे। जीवनसाथी के साथ प्यार ही प्यार का अनुभव करेंगे

सिंह राशि
आपकी राशि का स्वामी सूर्य है। आप आज के दिन के लिए कुछ खास प्लान बनाकर रखेंगे जिससे आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा ।नौकरीपेशा के लिए अनुकूल समय है। उन्नति के योग है। गाड़ी संभलकर चलाएं। संतानपक्ष से खुशखबरी मिलेगी।  स्वास्थ अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध  बनेगे। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते है।

कन्या राशि
आपकी राशि का स्वामी है बुध। आज के दिन आप में आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं होगी इसलिए हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे।वस्त्र आदि उपहार में मिलने की संभावना है। नौकरी व बिजनेस के लिए अच्छा है। अगर कोई नौकरी की तलाश में है तो काम बनेगा। प्रेम संबंधों व जीवनसाथी के साथ एक सी स्थिति बनी रहेगी।

तुला राशि
आपकी राशि का स्वामी शुक्र है। आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगानी पड़ेगी क्योंकि आज का दिन बहुत कमजोर रहने वाला है। बच्चे सफलता अर्जित करेंगे।  आज सतर्क रहें, धन की हानि होगी । दोस्तों पर आंख बंद कर विश्वास न करें। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी।

वृश्चिक राशि
आपकी राशि का स्वामी मंगल है। आपको आज बहुत सारे फायदे होने वाले हैं।आपकी इनकम बढ़ेगी और आर्ट से संबंधित कामों में अच्छा काम करेंगे। घर में मांगलिक काम होने से समृद्धि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी। नौकरी में सफलता मिलेगी।

धनु राशि
आपकी राशि का स्वामी गुरू है। धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक से आपके काम में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।कोई पुरस्कार और सम्मान मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बहस से बचें। सेहत का ख्याल रखें।

मकर राशि
आपकी राशि का स्वामी शनि है। आज के दिन में स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दें।व्यापार के मामले में आज का दिन जबरदस्त रहने वाला है।पिता की सेहत पर ध्यान दें। समाज मे सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में आकर्षण बढ़ेगा। धार्मिक कार्य में दान-पुण्य करेंगे। सेहत पर ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में साथी के साथ अनबन होगी

कुम्भ राशि
आपकी राशि का स्वामी है शनि। आज आपको परेशानियांघेर कर रखेंगी जिनके चलते आप किसी भी काम में पूरी तरह से मन नहीं लगा पाएंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। खासकर परिवार के साथ बोलते वक्त ध्यान दें। नौकरी में मेहनत ज्यादा व लाभ कम मिलेगा।

मीन राशि
आपकी राशि का स्वामी है गुरू। आज आपको आपके दांपत्य जीवन मेंअच्छे नतीजे मिलेंगे। एक दूसरे से प्यार जताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातक के लिए समय अनुकूल है। आमदनी बढेगी। या नौकरी बदल सकते है। बिजनेस में अगर पार्टनरशिप में है तो सतर्क रहे। पढाई में सफलता के योग है। लेकिन बिना परिश्रम के परिणाम नहीं मिलेगा।

LIVE TV