राशिफल: सिंह राशि वालों पर भारी पड़ सकता है समय, इनको मिलेगा अचानक लाभ

 

Aries (मेष)

आज का दिन : आज विचारों की गतिशीलता से दुविधा का अनुभव हो सकता है। आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धायुक्त रहेगा और उस में से बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे।

बुरी बातें :  फालतू खर्चा करने से बचें। विवाद को सुलझाने में आपको कोशिश करनी पड़ सकती है। पैसों की चिंता रहेगी।

क्या करें : किसी नेत्रहीन या अपंग व्यक्ति को खाना खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : शादी के प्रस्ताव में देरी हो सकती है। दिन भर बेचैनी रहेगी।

नौकरी/शिक्षा : व्यापारियों के लिए फायदे का समय है। निवेश का लाभ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए मेहनत का दिन है।

सेहत : सर दर्द सताएगा।

Taurus (वृष)

आज का दिन : मानसिक रूप से उलझन में रहेंगे। आपके जिद्दी स्वभाव को आज त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आज लेखक, कारीगर और कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

बुरी बातें : आपके जिद्दी स्वभाव के कारण काम बिगड़ सकते हैं। रिश्तों पर भी असर पड़ सकता है। किसी दोस्त की अनदेखी न करें।

क्या करें : आंवला खाएं।

प्रेम प्रसंग : जीवन साथी के साथ भी अनबन बनी रहेगी।

नौकरी/शिक्षा : स्वभाव का असर कार्यक्षेत्र में दिखेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। बड़े लोगों से मुलाकात होगी। बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा।

सेहत : मानसिक अशांति और तनाव रहेगा।

Gemini (मिथुन)

आज का दिन : ताजगी के अनुभव के साथ आज दिन की शुरुआत होगी। घर या कहीं बाहर दोस्तों तथा परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। अच्छे कपड़े पहनकर बाहर जाने का प्रसंग बनेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

बुरी बातें : कन्फ्यूजन की स्थिति में भी फंस सकते हैं। आपको रोजमर्रा और महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने में मेहनत और भाग-दौड़ ज्यादा करनी होगी। घमंड और गुस्से पर कंट्रोल करें।

क्या करें : तला-भुना खाना खाने से बचें।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर आपकी भावनाओं समझेगा। पार्टनर का मूड भी अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में सम्मान और सहयोग मिलेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। थोड़ा मानसिक तनाव भी होगा।

सेहत : मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।

Cancer (कर्क)

आज का दिन : ज्यादा खर्च ना हो, इसका ध्यान रखें। कुटुंबीजनों और सहकर्मियों के साथ मनमुटाव हो सकता है। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

बुरी बातें : आपको कब क्या कहना है और कब बिल्कुल चुप रहना है, इस मामले में सावधान रहें। हर हालत में कोई न कोई उलझन भरी स्थिति आपकी सोची-समझी दिनचर्या पर पानी फेर देगी।

क्या करें : बेसन के लड्डू बांटें।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। खास कामकाज की प्लानिंग हो सकती है।

नौकरी/शिक्षा : साझेदारी के बिजनेस में फायदा कम होगा। सावधान रहें। छात्रों को मेहनत से ज्यादा परिणाम मिलेंगे।

सेहत : सेहत के मामले में दिन ठीक-ठीक ही रहेगा।

Leo (सिंह)

आज का दिन : समय पर निर्णय ना ले पाने के कारण आप अच्छा मौका हाथ से गंवा सकते हैं। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग की तरफ से आज आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। संतान से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

बुरी बातें : नया निवेश करने के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी या खालीपन महसूस होगा। आपको सावधान रहना होगा।

क्या करें : बड़ के पत्तों पर राम लिख कर हनुमान जी को चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : प्रेम प्रस्ताव भेज सकते हैं। जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस सामान्य रहेगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। बस थोड़ी सावधानी रखें।

सेहत : मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Virgo (कन्या)

आज का दिन : वर्तमान समय में नए कार्यों से संबंधित सफल आयोजन आप कर सकेंगे। व्यापारी वर्ग और नौकरीपेशा वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से प्रमोशन की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा।

बुरी बातें : रिश्तेदारों की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। कुछ लोग आपकी शिकायतें कर सकते हैं। बेतुकी बातें सामने आ सकती हैं। सावधान रहें।

क्या करें : मंदिर की दिवार पर चंदन से स्वस्तिक बनाएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर से सहयोग और धन लाभ होगा। लव प्रपोजल के लिए दिन अच्छा रहेगा।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन भी अच्छा रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय थोड़ा नकारात्मक हो सकता है। सावधान रहें।

सेहत : पेट खराब हो सकता है। सावधान रहें।Libra (तुला)

आज का दिन : नौकरी पेशा करने वालों को उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। किसी बाहर वाले की वजह से व्यवसाय में परेशानी आ सकती है। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। धार्मिक यात्रा का योग है। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

बुरी बातें : मोबाइल फोन, कम्प्यूटर या किसी भी और तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान न खरीदें। खास तौर पर संचार के साधन या उनसे जुड़ा कोई उपकरण आपको परेशान कर सकता है।

क्या करें : पूड़ी और बताशा छत पर रखें।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर पर नाराज न हों। विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

नौकरी/शिक्षा : धैर्य रखें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अनुकूल है। आज किए गए कामों के अच्छे परिणाम भी आपको मिलेंगे।

सेहत : जोड़ों का दर्द परेशान करेगा।Scorpio (वृश्चिक)

आज का दिन : क्रोध पर सयंम रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें, नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। अपने काम को समय से पूरा करें। खाने-पीने का ध्यान रखें।

बुरी बातें : आज लापरवाही के कारण कोई अच्छा मौका भी हाथ से निकल सकता है। किसी तरह की कानाफूसी में फंसने से बचें। आज आप अपने काम में कम और दूसरे कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। परिवार की समस्या से तनाव बढ़ सकता है।

क्या करें : कुत्तों को गुड़ रोटी खिलाएं।

प्रेम प्रसंग : लव पार्टनर से सहयोग और पैसा मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। जवाबदारी बढ़ेगी। इस राशि के कुछ स्टूडेंट्स अपने काम से खुश नहीं रहेंगे

सेहत : सिरदर्द और मानसिक परेशानी रहेगी। मुंह के रोग भी परेशान करेंगे।

Sagittarius (धनु)

आज का दिन : आज बौद्धिक तार्किक विचारों के लिए समय बहुत अच्छा है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ मुलाकात होगी। उनके साथ घूमने-फिरने या मनोरंजन स्थल पर जाने का आनंद मिलेगा। साझेदारों से लाभ होगा।

बुरी बातें : पार्टनर के साथ खरीददारी होगी, विवाद भी हो सकते हैं। किसी बात पर मूड भी खराब हो सकता है।  नौकरी और कामकाजी जिंदगी में दुश्मनों से सावधान रहें।

क्या करें : कच्चे दूध से चेहरा धोएं।

प्रेम प्रसंग : पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। इससे रिश्ता मजबूत हो सकता है।

नौकरी/शिक्षा : काम ज्यादा होने से परेशान रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय सामान्य रहेगा।

सेहत : गले के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

Capricorn (मकर)

आज का दिन : आज आपको व्यापार में सफलता मिलेगी लेकिन कानून के चक्कर में ना पड़ें, उसका ध्यान रखें। व्यापार के लिए बनाई हुई योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी। पैसों की लेन-देन सफल रहेगी। धन लाभ योग है। कार्य में यश मिलेगा।

बुरी बातें : बिजनेस में लेन-देन के मामले उलझ सकते हैं। ऑफिस में किसी तरह का विवाद होने के योग बन रहे हैं। कोई आपके काम या काम करने के स्टाइल का गलत मतलब भी निकाल सकता है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है।

क्या करें : चने की दाल किसी मंदिर में दान करें।

प्रेम प्रसंग : आज पार्टनर से किसी भी तरह की जबरदस्ती न करें तो ही अच्छा है।

नौकरी/शिक्षा : बिजनेस में जोखिम न लें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

सेहत : सेहत नासाज हो सकती है। ध्यान रखें।

Aquarius (कुंभ)

आज का दिन : लेखनकार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे। आपके विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं होंगे तथा उसमें लगातार परिवर्तन होते रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। हो सके तो नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च हो सकता है।

बुरी बातें : परिवार में किसी तरह का कलह महसूस हो सकता है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। अपने तेवर, क्रोध और मुख से निकलने वाले शब्दों को कंट्रोल में रखें।

क्या करें : लक्ष्मी जी को गुलाब के फूल चढ़ाएं।

प्रेम प्रसंग : जीवनसाथी से कोई गिफ्ट भी मिल सकता है। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे।

नौकरी/शिक्षा : कार्यक्षेत्र में काम ज्यादा रहेगा। बिजनेस में पिता से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करवाने वाला है। नतीजे आगे मिलेंगे।

सेहत : पेट दर्द हो सकता है। आलस और थकान रहेगी। भोजन में सावधानी रखें।

Pisces (मीन)

आज का दिन : मकान-वाहन के दस्तावेजों को संभालकर रखें। परिवार का माहौल ना बिगड़े, इसका पूरा ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। धन की हानि ना हो, इसके लिए सोच-समझकर निर्णय लें। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी रखें।

बुरी बातें : आपको आज  फैसला करने में भी समस्या हो सकती है। मन में असुरक्षा की भावना रहेगी। आज आप कुछ नया न करें। शरीर साथ नहीं देगा, हो सकता है

क्या करें : नीम की पत्तियां पानी में डालकर नहाएं और खाएं।

प्रेम प्रसंग : आपका प्रेम प्रस्ताव असफल भी हो सकता है। विवाहित लोगों में भी किसी बात पर मतभेद हो सकते हैं।

नौकरी/शिक्षा : कारोबार में व्यस्तता भी रहेगी। अधिकारी आपकी बातों को तवज्जो देंगे। कार्यक्षेत्र में समय निकल जाएगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। अन्य फील्ड वाले स्टूडेंट्स के लिए दिन कुछ खास नहीं है।

सेहत : जोड़ों के दर्द से परेशानी हो सकते हैं।

LIVE TV