‘रामायण’ में लव का किरदार और ‘श्रीकृष्णा’ में कृष्ण ने बना दिया इस एक्टर को असल में भगवान…

लॉकडाउन के चलते टीवी के चैनल दूरदर्शन पर रामानंद सागर के ‘रामायण’ ने लोगों का खूब मनोरंजन किया और नई पीढ़ी को टीवी के सबसे पहले राम और सीता के दर्शन करने का मौका मिला. अब रामायण खत्म होने के बाद ‘उत्तर रामायण’ की कहानी शुरू हो चुकी है, जहां लव-कुश की कहानी विस्तार से दिखाई जा रही है. ऐसे में सीरियल के अभिनेता भी चर्चा में आ गए हैं. ‘उत्तर रामायण’ में स्वप्निल जोशी ने बतौर बाल कलाकार लव का किरदार निभाया था.

 

swapnil joshi

 

स्वप्निल का ये डेब्यू सीरियल था। उनका चेहरा इतना मासूम था कि रामानंद सागर ने उन्हें ‘श्रीकृष्णा’ में कृष्ण बनाने का फैसला किया। इस रोल में उन्हें लोगों का बहुत प्यार मिला। बाद में इसमें कृष्ण का रोल सर्वदमन बनर्जी ने निभाया था। यह सीरियल 1993 से लेकर 1996 तक प्रसारित हुआ था।

Birthday 2020: जब मनोज बाजपेयी ने कोशिश की थी आत्महत्या करने की, पत्नी ने भी छोड़ दिया था साथ…

‘श्रीकृष्णा’ में काम करने के बाद स्वप्निल की जिंदगी रातों रात बदल गई। वो जहां कहीं भी जाते लोग असल जिंदगी में उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे। ‘श्रीकृष्णा’ के बारे में स्वप्निल बता चुके हैं कि वह जहां भी जाते थे लोग उनके पैरों पर गिरकर उनका आर्शीवाद लेने लगते थे। उनके घर पर उनके रिश्तेदार भी किसी बीमार आदमी को लाते जिससे वो उन्हें ठीक कर दें।

 

‘श्रीकृष्णा’ करने के बाद स्वप्निल काफी समय तक पर्दे से दूर रहे। इस बीच उन्होंने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। महाराष्ट्र में जन्मे स्वप्निल ने मुंबई से ही पढ़ाई की है। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से कॉमर्स से ग्रेजुएशन किया है। साथ ही लॉ की डिग्री भी ली हुई है।

 

स्वप्निल इसके अलावा कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘दिल विल प्यार व्यार’, ‘हद कर दी’, ‘भाभी’, ‘देश में निकला होगा चांद’ और ‘हरे कांच की चूड़ियां’ जैसे सीरियल में काम किया है। स्वप्निल मराठी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम हैं।

 

LIVE TV