रामपुर: ट्रैक्टर रैली में जान गवाने वाले किसान को श्रद्धांजलि देने के लिए रवाना हुईं प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज यानी गुरुवार को रामपुर के लिए रवाना हो गई हैं। यदि बात करें समाचार एजेंसी की तो उसके अनुसार प्रियंका गांधी अपनी गाड़ी में बैठ रामपुर के लिए रवाना हो चुकी हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 26 जनवरी को लाल किला पर हुईं हिंसा में जान गवाने वाले बिलासपुर के डिबडिबा गांव निवासी किसान नवरीत सिंह को श्रद्धांजलि देने रामपुर निकली हैं। प्रियंका रामपुर से होते हुए सड़कमार्ग से ही डिबडिबा गांव तक का सफर तय करेंगी।

गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा में जान गवाने वाले नवरीत सिंह का आज भोग और अंतिम अरदास है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका के साथ ही कांग्रेस के तमाम नेता इसमें शिरकत ले सकते हैं। बता दें कि प्रियंका गांधी के साथ रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के अलावा तमाम नेता शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर एसपी शगुन गौतम ने बताया कि उनके पास केवल रामगोविंद चौधरी के आने की खबर है। उन्होंने बताया कि उनके पास प्रियंका गांधी के आने की कोई अधिकृत सूचना नहीं है।

LIVE TV