राजनीति में प्रियंका की एंट्री पर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान

प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर प्रशांत किशोर ने बयान दिया है। प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर बिहार के नेताओं की ओर से मिली जुली प्रतिक्रिया आई है। जेडीयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने प्रियंका की नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी और इसे भारतीय राजनीति में बहुप्रतीक्षित पदार्पण में से एक बताया।

चुनावी रणनीतिकार से नेता बने किशोर ने ट्वीट किया कि यह भारतीय राजनीति में बहुप्रतीक्षित पदार्पण में से एक है। हालांकि लोग उनके राजनीति में प्रवेश के समय, उनकी सटीक भूमिका और आवंटित पद को लेकर बहस कर सकते हैं लेकिन मेरे लिए असली खबर यह है कि उन्होंने आखिरकार यह फैसला ले लिया। प्रियंका गांधी वाड्रा को बधाई और शुभकामनाएं।

मस्जिदों के इमामों का बढ़ाया गया वेतन, फरवरी से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

प्रशांत का मानना है प्रियंका बिना कुछ समय दिए उनको गेम चेंजर की भूमिका में देखना और उनकी एंट्री को एकदम बेकार कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने ये भी रहा कि प्रियंका पर निर्भर करता है कि जनता उनके बारे में क्या सोचती है।

LIVE TV