
नयी दिल्ली| संगीतकार ए आर रहमान को जापान के शीर्ष ग्रांड फुकुओका पुरस्कार 2016 के लिए चुना गया है| जापान की ओर से संगीत के माध्यम से एशियाई संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रहमान को पुरस्कार दिया गया है|
रहमान को पुरस्कार
जापान की फुकुओका पुरस्कार समिति के सचिवालय ने रहमान को फिलिपीन के इतिहासकार अमेठ आर ओकांपो और पाकिस्तान की यास्मीन लारी के साथ सम्मान के लिए चुना है।
इस पुरस्कार समारोह में रहमान को ‘फ्रॉम द हार्ट – द वर्ल्ड ऑफ ए आर रहमान्स म्यूजिक’ विषय पर बोलने के लिए आमंत्रित किया गया है।
इस लिए देते हैं पुरस्कार
- जापान के फुकुओका शहर में 1990 में इस सालाना पुरस्कार की स्थापना की गयी थी।
- इसका उद्देश्य एशिया की अनोखी और विविधतापूर्ण संस्कृति को संरक्षित रखने और प्रोत्साहित करने के लिए काम करने वाले लोगों, संगठनों और समूहों के उत्कृष्ट कार्य को सम्मानित करना है।
रहमान का फिल्मी सफर
- मणिरत्नम की तमिल फिल्म रोजा के साथ रहमान ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी|
- राम गोपाल वर्मा की फिल्म रंगीला से रहमान नें हिंदी सिनेमा में कदम रखा
- बॉम्बे, दिल से, ताल, लगान, रंग दे बसंती, दिल्ली 6, रॉकस्टार, हाईवे और तमाशा सहित बहुत सी फिल्मों में रहमान ने अपने संगीत से सफलता की नई ऊँचाइयों को छुआ
- डैनी बॉयल की स्लमडॉग मिलेनियर के गीत ‘जय हो’ से रहमान ने हॉलीवुड में अपने सफल संगीतमय करियर की शुरूआत की। इस गानें ने दो एकेडमी अवार्ड और एक गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीता|