रजत बड़जात्या का निधन, बॉलीवुड ने जताया शोक

रजत बड़जात्यामुंबई। फिल्मकार सूरज बड़जात्या के चचेरे भाई रजत बड़जात्या का शुक्रवार को निधन हो गया। वह राजश्री मीडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ थे। सुपरस्टार सलमान खान के साथ पूरे बॉलीवुड ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। जसलोक अस्पताल से जुड़े एक सूत्र ने   बताया, “रजत ने शुक्रवार शाम छह बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह पिछले 10-12 दिनों से अस्पताल में थे।”

रजत बड़जात्या का निधन

सलमान ने शुक्रवार रात ट्विटर पर रजत संग अपनी पुरानी तस्वीर साझा की।

दबंग स्टार ने ट्विटर पर लिखा, “भाई रजत बड़जात्या की आत्मा को शांति मिले।”

सलमान ने रजत बड़जात्या के साथ ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्मों में काम किया।

कथित तौर पर रजत कैंसर से पीड़ित थे और वर्ली में शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

LIVE TV