यौन उत्पीड़न मामले में हॉकी कप्तान सरदार सिंह को मिली क्लीन चिट

यौन उत्पीड़ननई दिल्ली: पंजाब पुलिस ने एक विदेशी अन्तर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह को क्लीन चिट दे दी है। इस मामले की जाँच के लिए गठित स्पेशल जांच दल ने कहा कि सरदार सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोप निराधार हैं।

यौन उत्पीड़न पर एसआईटी ने सौंपी रिपोर्ट

भारतीय मूल की ब्रिटेन अंडर-19 की हॉकी खिलाड़ी अशप कौर भोगल ने इसी साल फरवरी के महीने में आरोप लगाया था कि हॉकी कप्तान सरदार सिंह उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

महिला खिलाड़ी ने कहा था कि 2012 के ओलिंपिक खेलों के दौरान सरदार सिंह के साथ उनकी मुलाकात हुई थी और उसके बाद दोनों करीब आ गये। महिला ने बताया था कि दोनों ने सगाई भी की है, लेकिन बाद में सरदार सिंह अपनी तमाम बातों से इनकार कर दिया।

गौरतलब है कि, पंजाब पुलिस ने एक एसआईटी गठित की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट अब दी है। एसआईटी की पेश रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला हॉकी खिलाड़ी ने जो भी आरोप लगाये हैं उनमें किसी भी आरोप को साबित नहीं किया जा सका और कई बातें निराधार निकली हैं।

LIVE TV