यूपी में अपराधियों और पुलिस का गठजोड़ चरम सीमा पर:अजय कुमार लल्लू

लखनऊ। यूपी में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसकी रोकथाम के लिए  सीएम योगी आदित्यनाथ टीम 11 के साथ लगातार बैठक कर रहे है। जिसको लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, कि योगी सरकार ने झूठ और गलत तथ्य देने के लिए 11 अफसरों की टीम बना रखी है। योगी सरकार जनता को गुमराह करने का काम करती है।

उत्तर प्रदेश को अपराध का हब बताता हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा, कि पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। अपराधियों और पुलिस का गठजोड़ चरम सीमा पर है। प्रदेश की जनता, महिलाएं अपराधियों और पुलिस के रवैए से त्राहिमाम कर रही हैं। महिलाएं न्याय न मिलने और दर-दर भटकने के बाद सत्ता के गलियारे के सामने आत्मदाह करने को अभिशप्त है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बुलंदशहर की घटना का जिक्र करते हुए कहा, कि यूपी में कानून का खात्म हो चुका है। प्रदेश की महिला असुरक्षित है। प्रशासन महिलाओं को साथ हो रहे छेड़खानी की घटनाओं को गंभीरता से नहीं लेता है। जिसके चलते यह सब घटनाएं होती आ रही है।

छोटी- छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ हो रहे हत्या-बलात्कार से पूरा प्रदेश दहल उठा है। यूपी अपराध और अपराधियों का हब बन चूका है, कानून का राज पूरी तरह धराशाही हो गया है। अपराधी मनबढ़ हो गए है। कुछ को सत्ता का संरक्षण मिला है, तो कुछ पुलिस की सरपरस्ती में अपराधो को अंजाम दे रहे है। महिलाओं पर होने वाले हर तरह के अपराध पर जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।

उन्होनें कहा, कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था स्वाहा होती जा रही है। बुलंदशहर में छेडख़ानी के दौरान छात्रा की मौत हो गई। अपनी भांजी को बचाते हुए मारे गए पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या सबको याद है। पिछले दिनों ही जालौन में पुलिस प्रताडऩा से आहत युवती ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस महिलाओं की समस्याएं सुनने के बजाए उनको प्रताड़ित कर रही है। जिससे उन्हें आत्महत्या करने पर विवश होना पड़ रहा है।

LIVE TV