यूपी : बिगड़ी महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत गुरुवार सुबह अचानक बिगड़ गयी। 82 वर्षीय महंत मंगलवार को मथुरा पहुंचे थे। वह श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष भी है। इसी के चलते वह बुधवार रात श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

गौरतलब है कि मथुरा के चेतन्य विहार कॉलोनी में नारायण आश्रम है। महंत वहीं पर ठहरे हुए थे। वहीं महंत की तबियत बिगड़ने की सूचना पाकर सीएम योगी ने भी फोन कर उनकी सेहत की जानकारी ली। जिसके बाद जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसी के साथ महंत का कोरोनना टेस्ट भी किया जाएगा।

LIVE TV