मौसम विभाग ने ख़राब मौसम के मद्देनजर जारी किया हिमस्खलन का अलर्ट

कश्मीर सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्र में बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं तो अगले पांच दिन मौसम आपको निराश नहीं होने देगा। बर्फबारी का जमकर आनंद लें पर सड़कों पर जरा संभलकर चलें। क्योंकि मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। साथ ही भारी बर्फबारी के कारण राजमार्ग बंद हो सकते हैं। फिलहाल सभी सेवाएं सामान्य चल रही हैं।

थोड़ा राज्यभर में पश्चिमी विक्षोभ के दबाव का असर दिखने लगा है। वादी के उच्च पवर्तीय इलाकों में शुक्रवार दोपहर बाद बर्फबारी शुरू हो गई। गुलमर्ग समेत तमाम उच्च पवर्तीय इलाकों में ताजा बर्फ की मोटी चादर बिछ गई। कश्मीर में धुंध और कोहरे के कारण हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

शुक्रवार सुबह दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली तीन फ्लाइटें और जम्मू से श्रीनगर जाने वाली छह फ्लाइटें रद रहीं। दृश्यता कम होने पर शनिवार को फ्लाइटों की उड़ान के बारे में निर्णय लिया जाएगा। एयर एशिया ने श्रीनगर से 20 से 24 जनवरी की सभी उड़ानों को रद कर दिया है। सभी कोहरे के चलते जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। शनिवार से कश्मीर में बर्फबारी तेज होगी, जबकि जम्मू में बादल छाए रहेंगे। कश्मीर में बुधवार तक मौसम का यही रुख रहने की संभावना है।

JNU देशद्रोह मामला: पटियाला हाउस कोर्ट आज सुनाएगा कन्हैया-उमर खालिद का फैसला

शुक्रवार को गुलमर्ग में शाम पांच बजे तक छह इंच, सोनमर्ग में सात इंच, जबकि महागुंस टॉप के निकट 11 इंच बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। श्रीनगर सहित निचले इलाकों में देर शाम तक मौसम शुष्क रहा, लेकिन आसमान घने बादलों से ढका रहा। बटोत, बनिहाल और भद्रवाह में तापमान सामान्य से नीचे रहा।
LIVE TV