‘मौत का सामान’ हाथ में लिए पैदा हुआ नवजात, डॉक्‍टर हैरान… जिंदा कैसे यह नन्‍ही जान

मौत का सामानवाशिंगटन। अमेरिका के टेक्सास का एक विचित्र मामला सामने आया है। एक नन्‍हीं जान अपने हाथों में मौत का सामान लेकर पैदा हुआ है। टेक्नोलॉजी ने सभी के सामने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह इंसान को जितनी राहत दे रही है उतनी ही मुसीबतें भी खड़ी कर रही है। एक महिला ने गर्भनिरोध के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा ले रही थी और फिर भी वो मां बन गई।

‘लूसी हेलन’ नाम की महिला बच्चे नहीं चाहती थीं, इस लिए उसने टेक्नोलॉजी का सहारा लेना सही समझा और गर्भनिरोधक डिवाइस का उपयोग किया। वहीं किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इस डिवाइस का इस्तेमाल करने के ठीक 4 महीने बाद वो प्रेग्नेंट हो गई।

पिछले सप्ताह उसने एक खूबसूरत से बच्चे को जन्म दिया। क्यूट से बच्चे की ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल इस बच्चे ने वही डिवाइस अपने हाथों में पकड़ रखा है, जिसका इस्‍तेमाल गर्भनिरोध के लिए किया जाता है। डॉक्‍टारों के अनुसार यह किसी करिश्‍मे से कम नहीं है कि इतनी खतरनाक चीज बच्‍चेदानी में होते हुए भी बच्‍चे को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

लूसी ने फोटो भी शेयर की है, जिसका कैप्शन है “Mirena Fail!” डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है और उसका भी बाकी बच्चों की तुलना में ज्यादा है। इस फोटो को अबतक 70 हजार लोग शेयर कर चुके हैं।

LIVE TV