मोर पंख को बना लें अपना हथियार, ख़त्म होंगे सभी शत्रु

मोरपंख को सभी नौ ग्रहों का प्रतिनिधि माना गया है। हिन्दू धर्म में मोर के पंखों का विशेष महत्व है। घर में मोर पंख ऐसे स्थान पर लगाएं जहां से वह आसानी से दिखाई देता रहे। मोर के पंख घर में रखने का बहुत महत्त्व है इसका धार्मिक प्रयोग भी है। मोरपंख के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके आपको सभी समस्याओं से तुरंत छुटकारा मिल जाता है।

मोर पंख

आईये जानते है मोर पंख वास्तु उपाय:-

कोई व्यक्ति (या शत्रु) बहुत ज्यादा परेशान कर रहा हो तो किसी मंगलवार या शनिवार को मोर के पंख पर हनुमानजी की प्रतिमा के मस्तक के सिंदूर से एक मोरपंख पर शत्रु का नाम लिखें तथा घर के मंदिर में रात भर रखें।

सुबह उठकर बिना नहाए-धोए तथा बिना किसी से बात किए बहते पानी में उस मोरपंख को बहा दें। ऐसा करने से बड़े से बड़ा शत्रु भी मित्र बन जाता है और आपका साथ देने लगता है।

अगर आपके काम अटके हुए हैं या आपके मन में धन-वैभव की इच्छा है तो घर में श्रीराधाकृष्ण के मंदिर की स्थापना करवा कर मोर पंख रखें। प्रतिदिन उस प्रतिमा की पूजा करें तथा 40वें दिन उस मोरपंख को लाकर अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दें। उसी दिन से धन-संपत्ति में वृद्धि आरंभ हो जाएगी और लंबे समय से अटके पड़े काम भी पूरे होने लगेंगे।

मोर सर्प का शत्रु है, अतः जिन लोगों की कुंडली में #राहू बुरा असर दे रहा हो या #कालसर्पदोष हो, उन्हें सदैव मोरपंख अपने साथ रखना चाहिए।

यदि मुख्य द्वार पर वास्तु दोष है तो घर के मुख्य द्वार पर तीन मोरपंख लगाएं तथा उसके नीचे गणेश जी का चित्र लगाएं।

LIVE TV