‘मैं हिंदू हूं, हिंदुत्ववादी नहीं’, राहुल गांधी बोले- महात्मा गांधी हिंदु और गोडसे हिंदुत्ववादी

जयपुर में कांग्रेस पार्टी ने रविवार को महंगाई हटाओ महारैली का आयोजन किया। इस महारैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए हैं। वहीं महारैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, देश में दो शब्दों की टक्कर है। एक शब्द हिंदू और एक हिंदुत्व। मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं। महात्मा गांधी हिंदु थे और गोडसे हिंदुत्ववादी। ये देश हिंदूओं का देश है हिंदुत्ववादियों का नहीं है और आज इस देश में महंगाई, दर्द, दुख है तो ये काम हिंदुत्ववादियों ने किया है। हिंदुत्ववादियों को किसी भी हालत में सत्ता चाहिए।

Image

राहुल गांधी ने कहा, ‘हिंदुत्ववादी अपनी पूरी जिंदगी सत्ता को खोजने में लगा देता है। उसको सत्य से कुछ लेना-देना नहीं। उसे सिर्फ सत्ता चाहिए और इसके लिए वो कुछ भी कर डालेगा। किसी को मार देगा, कुछ भी बोल देगा, जला देगा, काट देगा, पीट देगा, मार देगा, उसे सत्ता चाहिए। उसका रास्ता सत्याग्रह नहीं, सत्ताग्रह है।

राहुल गांधी ने आगे कहा, हिंदू अपने डर का सामना करता है। हिंदू खड़ा होकर अपने डर का सामना करता है और एक इंच पीछे नहीं हटता है। वो शिवजी जैसे अपने डर को निगल जाता है, पी लेता है। हिंदुत्ववादी अपने डर के सामने झुक जाता है। अपने डर के सामने मत्था टेकता है। हिंदुत्ववादी को उसका डर डुबा देता है और इस डर से उसके दिल में नफरत पैदा होती है। गुस्सा आता है, क्रोध आता है। हिंदू डर का सामना करना पड़ता है। उसके दिल में शांति, प्यार, शक्ति पैदा होती है। ये हिंदुत्ववादी और हिंदू के बीच में फर्क है।’

LIVE TV