मेरठ ट्रिपल मर्डर के पीछे लव, सेक्स और धोखा

मेरठ ट्रिपल मर्डरमेरठ। एक लड़के को सेक्स रैकेट में शामिल लड़की से प्यार हो गया। डेढ़ साल की करीबी के बाद लड़की ने दूरी बना ली। प्यार में धोखा खाए लड़के ने माशूका की जान लेने का फैसला कर लिया। लड़की के साथ सेक्स रैकेट में शामिल पति-पत्नी को भी जान गवानी पड़ी। यही है मेरठ ट्रिपल मर्डर के लव, सेक्स और धोखे की असली कहानी।

मेरठ ट्रिपल मर्डर के आरोपी गिरफ्तार

बीते रविवार को शास्त्रीनगर इलाके में हुई तीन हत्याओं के मामले में पुलिस ने आज अहम खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि हत्या के तीनों आरोपित विकास, सचिन और उदयवीर सोहराब गेट के गढ़ रोड से गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनकी निशानदेही पर चंद्रशेखर गुप्ता, पूनम गुप्ता और रिया की हत्या में इस्तेमाल दो चाकू और रिया की स्कूटी बरामद की गई है। चंद्रशेखर गुप्ता, पूनम और रिया मिलकर सेक्स रैकेट चलाते थे।

चंद्रशेखर और पूनम बीमा करवाने के बदले लड़कियों की सप्लाई करते थे। रिया कॉलगर्ल थी और वह इन दोनों के लिए काम करती थी। रिया की दोस्ती डेढ़ साल पहले विकास से हुई थी। बीते दिनों रिया ने विकास से दूरी बढ़ाई, जिसके बाद उसने रिया की हत्या की साजिश रच डाली।

पुलिस ने मेरठ ट्रिपल मर्डर की गुत्थी सुलझाने के लिए आठ टीमें बनाई थीं। पड़ताल के बाद सचिन और उदयवीर को बरेली से गिरफ्तार किया गया, जबकि विकास को मेरठ से ही पकड़ा गया। विकास ने ही सचिन और उदयवीर को बरेली से बुलाया था।

तीनों लड़के दोस्त हैं और कच्ची शराब का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि इस हत्याकाण्‍ड का मास्टरमाइंड विकास है। रिया के दूरी बनाने से नाराज होकर विकास ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।

सचिन ने वारदात को अंजाम देने के लिए सिम खरीदा था। वह लड़की को नहीं जानता था लेकिन दोस्त के कहने पर इस प्लान में शामिल हो गया था। इसके बाद सचिन और उसका दोस्त उदयवीर बरेली से मेरठ आए।

रविवार की रात चंद्रशेखर, पूनम और रिया घर में थे। तभी उदय और सचिन घर में घुसे। रिया और पूनम की हत्या के बाद चंद्रशेखर की हत्या की गई। इसके बाद उदय और सचिन घर में रखे पैसे लूट भाग निकले।

पुलिस का दावा है कि सचिन ने आईपीएल में तीन लाख रुपए का सट्टा लगाया था, लेकिन हार के बाद वह कर्ज में डूब गया था। इससे उबरने के लिए उसने विकास और उदयवीर का साथ देने का मूड बनाया था।

LIVE TV