Movie Review- चाचा-भतीजे की दमदार एक्‍टिंग के लिए आप भी कहिए ‘मुबारकां’

मुबारकांफिल्म–  मुबारकां

रेटिंग– 3

सर्टिफिकेट– U/A

अवधि–   2 घंटा 28 मिनट

स्टार कास्ट– अर्जन कपूर, अनिल कपूर, इलियाना डीक्रूज़, आथिया शेट्टी,रत्‍ना पाठक शाह, नेहा शर्मा, पवन मल्‍होत्रा, करण कुंद्रा और राहुल देव

डायरेक्टर– अनीस बज्‍मी

प्रोड्यूसर– अश्विन वर्दे, मुराद खेतानी

म्यूजिकअमाल मलिक, ऋषि रिच, अमर मोहिले

कहानी– फिल्म की कहानी साल 1990 से शुरू होती है। करतार सिंह पर दो जुड़वा भतीजों की जिम्‍मेदारी आ जाती है जब बच्‍चों के मां-बाप का देहांत हो जाता है। इसके बाद करतार सिंह एक बेटे को अपनी बहन को दे देता है और दूसरे को अपने भाई है। चरण पंजाब में पलकर बड़ा होता है। वह शर्मीला और बड़ों से डरने वाला लड़का बनता है। दूसरी ओर लंदन में पलकर बड़े होने की वजह से करण बिंदास लड़का बनता है।

आगे चलकर करण की शादी लंदन में रह रही लड़की बिंकल (अथिया शेट्टी) से तय होती है। खुद के बचाव के लिए वह अपने भाई चरण को फंसा देता है। असल में करण की पहले से एक गर्लफ्रेंड है। उसका नाम स्वीटी (इलियाना डिक्रूज) है। करण किसी और से शादी नहीं करना चाहता है।

वहीं दूसरी ओर हर कोई इस बात से बेखबर होते हैं कि चरण की भी एक गर्लफ्रेंड है। उसे नफीसा (नेहा शर्मा) नाम की लड़की से प्‍यार होता है। चरण अपने स्वभाव के कारण यह बात किसी को नहीं बता पाता है और अपने पापा जी के साथ लंदन बिंकल को देखने चला जाता है। वहां उसकी बुआ (रत्ना फाठक शाह) रहती हैं जिन्होंने यह रिश्ता ढूंढ़ा है। ऐसे ही कहानी दिलचस्प मोड़ के साथ आगे बढ़ते हुए अंजाम तक पहुंचती है।

यह भी पढ़ें: Movie Review- इमरजेंसी के काले पहलुओं को समेटकर आई ‘इंदु सरकार’

एक्टिंग– सीनियर एक्‍टर्स जैसे अनिल कपूर, रत्‍ना पाठक शाह और पवन मल्‍होत्रा फिल्म की जान हैं। अनिल कपूर की जबरदस्‍त, माइंडब्‍लोंइंग परफॉर्मेंस दिल चुरा लेती हैं। बाकी सभी किरदारों पर अनिल कपूर की पॉवरपैक परफॉरमेंस भारी पड़ती दिखती है। अर्जुन अपने दोनों किरदार में अच्‍छे लगे हैं। दोनों किरदार को उन्‍होंने बखूबी निभाया है। वहीं आथिया शेट्टी और करण कुंद्रा के किरदार को कुछ खास करने करने का मौका ही नहीं मिला है। आथिया अपने लिमिटेड रोल से छाप छोड़ने में नाकामयाब होती दिखती हैं।

यह भी पढ़ें: Movie Review- आजादी से पहले के दौर को जहन में जिंदा करती ‘रागदेश’

डायरेक्शन–  फिल्म मुबारकां में अनीस बज्मी का डायरेक्शन जबरदस्त है। अनीस ने छोटी से छोटी चीज का बखूबी ध्‍यान रखा है। सभी गानों में अहमद खान द्वारा की गई कोरिओग्राफी बहुत अच्‍छी है। अर्जुन के डबर रोल को बहुत सफाई से दिखाया गया है। पजाबी तड़के से लेकर कॉमेडी पंचेस सब जबरदस्‍त रहे हैं।

म्यूजिक– फिल्म के सभी गाने जबरदस्‍त हैं। फिल्‍म की रिलीज से पहले सभी गाने छा गए हैं। ‘हवा हवा’ और ‘गॉगल सॉन्‍ग’ दर्शकों के बीच बहुत ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है। अमाल मलिक के कम्‍पोजीशन और अरमान की आवाज ने लोगों को दीवाना बना दिया है।

देखें या नहीं–  मूड फ्रेश करने और लाइफ में कॉमेडी का तड़का लगाने के  लिए फिल्म मुबारकां देखने सिनेमाहॉल जा सकते हैं।

LIVE TV