मुजफ्फरनगर : श्मशान घाट में मिला युवक का हाथ-पैर बंधा अधजला शव, शरीर पर चोट के निशान

यूपी के मुजफ्फरनगर में दिनदहाड़े युवक की हत्या का मामला सामने आया है। युवक का पैर हाथ बंधा हुआ शव श्मशान घाट में मिला है। मृतक अंकुर के शरीर पर पिटाई के काफी निशान भी मिले हैं। वहीं हत्या आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे जलाया भी गया है। अंकुर का अधजला शव पुलिस को श्मशान घाट में मिला हैं। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं मामले की गंभीरता को समझते हुए एसएसपी अभिषेक भी मौके पर पहुंचे हैं।

घटना मुजफ्फरनगर के भौराकलां थाना इलाके के सिसौली गांव की हैं। जहां एक युवक का अधजला शव श्मशान घाट में मिला। युवक के शरीर पर पिटाई के निशान भी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बागपत में प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। मृतक अपनी चार बहनों में अकेला भाई था। वहीं इस तरह युवक अंकुर का शव मिलने के बाद साफतौर पर इलाके में सनसनी है और परिवार में में गम का महौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं बल के साथ ही SSP अभिषेक भी घटनास्थल पर पहुँचे है।

LIVE TV