मुख्य सचिव ने दो दिन तक गुंजी और कुटी गांव का किया दौरा, समस्याओं को सुधारने का दिया आश्वासन

रिपोर्ट DHANANJAY DHANDHIYAL

 देहरादून ।उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने दो दिनों तक पिथौरागढ़ जिले का भ्रमण किया। सीएस ने  जिले के दूरस्थ क्षेत्रों गुंजी और कुटी गांव के साथ व्यास वैली और दारमा वैली का भी दौरा किया। मुख्य सचिव ने वहां के स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी। साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में बहुत कुछ संभावना है जिसमें ट्रैकिंग, होमस्टे आदि योजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्य सचिव

उत्तराखंड के अधिकारियों को प्रदेश के मुख्य सचिव एक बड़ा संदेश दे रहे हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में जाने में आनाकानी करने वाले अफसरों के लिए मुख्य सचिव खुद प्रेरणा बन रहे हैं। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह उत्तराखंड के एक ऐसे मुख्य सचिव हैं जो प्रदेश के कई दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर यह संदेश दे रहे हैं की अगर आप चर्चा है तो वह कहीं भी जा सकता है इसके लिए बहुत ज्यादा परिश्रम की जरूरत नहीं होगी।

आजमगढ़ में पिता ने दबंगों पर लगाया पुत्र की हत्या का आरोप, जांच की लगाई गुहार

साथ ही मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने कहा कि ये इलाके काफी खूबसूरत है। विभिन्न विभागों के साथ स्थानीय प्रशासन काफी अच्छा काम कर रहा है। पुरानी शैली के जो पुराने मकान थे उनको होमस्टे के लिए उपयोग किया जा रहा है। मुख्य सचिव ने कहा कि चाहे बॉर्डर रोड हो, आईटीबीपी हो या फिर कुमाऊँ मंडल विकास निगम और जिला प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन कि काफी अच्छी भूमिका है। सभी लोग मिलकर काफी अच्छा काम कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास की दिशा में सकारात्मक पहल हो रही है।

मुख्य सचिव ने कहा कि वहां पर सड़क का निर्माण हो रहा है और सड़क का कार्य पूरा होने के बाद विकास की गति और तेज होगी। इसके साथ ही क्षेत्र में हम पावर प्रोजेक्ट लगा सकते हैं इसके अलावा जड़ी बूटी की खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने का भी काम कर सकते हैं।

 

 

 

LIVE TV