मुख्य विकास अधिकारी ने की बाढ़ पीड़ितों से अभद्रता

बाढ़ पीड़ितोंपुष्कर नेगी

चमोली। उत्तरखंड के चंमोली में मानवता को तार-तार करने का मामला सामने आया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के बजाय सीडीओ ने उनके साथ अभद्रता की। जिसके बाद जनप्रतिनिधियों आक्रोशित हो गए। सीडीओ पर आरोप है कि उन्होंने आपदा प्रभावितों की मदद के बजाए उनसे कथित अभद्रता की है। भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी का घेराव कर सीडीओ पर कार्यवाही की मांग की है। जिलाधिकारी ने भी भाजपा नेताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

गोरक्षकों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, राज्यों में तैनात किए जाएंगे ‘खास’ अधिकारी

चमोली के लासी सिन्ना तोक में 11 परिवार रहते हैं और 2013 में आपदा के बाद से यह गांव विस्थापित होना था। इस मानसून में भी ग्रामीणों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। ग्रामीणों को टेंट तिरपाल की आवश्यता थी। भाजपा नेता उषा रावत के नेतृत्व में ग्रामीण मदद के लिए मुख्य विकास अधिकारी विनोद गोस्वामी के कार्यालय में मिलने के लिए पहुंचे। उषा रावत का आरोप है कि सीडीओ ने आपदा प्रभावितों की मदद के बजाय उनको कार्यालय से बाहर कर अभद्रता की।

भाजपा नेताओं ने जिला अधिकारी का घेराव कर सीडीओ की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया और कहा कि आपदा जैसे ज्वलंत मुद्दे पर अधिकारियों का रवैया आपत्तिजनक है। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने भी जनप्रतिनिधियों की मांग पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर सीडीओ ने मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया है।

LIVE TV