मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र का ऐलान, उद्योग को सरकार देगी संरक्षण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावतसंजय आर्य

हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गुरूवार को अपने हरिद्वार दौरे में कई कार्यक्रमो में भाग लिया। सिडकुल में उद्योगपतियों के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि राज्य में उद्योगों को सरकार पूरा संरक्षण देगी और कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी उद्योग को कोई दिक्कत नही होगी। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों को हो रही परेशानी को देखते हुए निष्क्रिय पड़े सिंगल विंडो सिस्टम को भी तुरंत लागू करने की घोषणा की। वही किट्टी घोटाले में भाजपा नेताओं की संलिप्तता को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियो को राज्य में सस्ती ओर पूरी बिजली देने का भी भरोसा दिया। राज्य में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालात से उद्योगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत को आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था को लेकर किसी भी उद्योग को किसी भी तरह की परेशानी नही होने दी जाएगी। राज्य में उद्योग रोकगार और राजस्व का बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को पूरा संरक्षण प्रदान करेगी।

तड़पती रही आकाशीय बिजली गिरने से झुलसी लड़की, डॉक्टर नदारद  

हरिद्वार में करीब 100 करोड़ रुपये के किट्टी घोटाले में भाजपा नेताओं की संलिप्तता को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी है और ऐसे में भाजपा में भी कुछ गलत लोग आ गए है, मगर जो भी अवैधानिक काम करेगा कानून उसके खिलाफ कान करेगा और यदि कोई इसमें दिक्कत पैदा करने की कोशिश करेगा तो उसे बक्शा नही जाएगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज एक निजी स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में संत रविदास पर बनी एक फ़िल्म का भी लोकार्पण किया।

LIVE TV